फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime

सांखोल में महिला और युवक झुलसे, युवक पीजीआई रेफर

Tue, 20 Aug 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Crime
गांव सांखोल में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता व युवक झुलस गया। युवक को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जबकि विवाहित नागरिक अस्पताल में उपचारधीन है। दोनों के झुलसने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोपहर करीब पौने चार बजे पहले तो झुलसा युवक अजय नागरिक अस्पताल में भर्ती हुआ। इसके कुछ ही देर बाद परिजन विवाहिता सुमन को अस्पताल में लेकर आए। एक साथ झुलसे हुए दो केस आए तो स्वास्थ्य कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया। युवक के हाथ, कमर, कंधे व छाती सहित कई अंग झुलसे हुए थे, उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सेक्टर छह थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची और झुलसी विवाहित के बयान लिए। विवाहिता ने बयान दिया कि दोपहर को वह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई, जिससे वह झुलस गई। इस बयान के आधार पर सेक्टर छह पुलिस ने घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का निवासी नरेंद्र अपनी पत्नी सुमन के साथ पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ के गांव सांखोल में रहता है। यूपी के ही फिरोजाबाद का निवासी अजय इनके मकान के ऊपरी तल पर रहता है। चर्चा तो ये है कि झगड़े के चलते ये दोनों झुलसे हैं लेकिन विवाहिता, विवाहिता के पति या पुलिस आदि किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। झुलसे हुए युवक अजय के अभी बयान नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। विवाहिता ने गैस सिलिंडर में आग लगने ने झुलसने का बयान दिया है। उस आधार पर कार्रवाई की गई है। अजय के बयान अभी नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

जयपान, जांच अधिकारी, सेक्टर छह थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed