फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crane swing broken while breaking beehive, death

Jhajjar-Bahadurgarh News: मधुमक्खी का छत्ता तोड़ते समय टूटा क्रेन का झूला, मौत

Sat, 16 Mar 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 16 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Crane swing broken while breaking beehive, death
बहादुरगढ़। आसौदा गांव स्थित एक फैक्टरी में मधुमक्खी का छत्ता तोड़ रहे युवक की उस समय मौत हो गई, जब वह क्रेन पर चढ़ा था। क्रेन का झूला अचानक टूट गया और युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक के पीजीआईएमएस में रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। हादसा वीरवार देर रात को हुआ।
विज्ञापन

आसौदा मोड़ पर स्थित फैक्टरी मालिक ने दोनों युवकों को मधुमक्खी के छत्ते को तोड़ने के लिए बुलाया था। रात के समय दोनों क्रेन पर चढ़कर मधुमक्खी के छत्ते को तोड़ रहे थे। इस दौरान क्रेन का झूला अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अनिल को इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना पुलिस द्वारा दी गई है। तब परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं आसौदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन




वर्जन...

आसौदा फैक्टरी में मधु मक्खी का छत्ता तोड़ते वक्त क्रेन का झूला टूटने से एक युवक की मौत हुई है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संदीप कुमार, एसएचओ, आसौदा थाना, बहादुरगढ़।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed