{"_id":"6898abd678874f7d220f97ab","slug":"cracks-in-three-houses-in-jhajjar-due-to-earthquake-earthquake-in-haryana-today-2025-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Earthquake in Jhajjar: तीन मकानों में आई दरारें, सहमे लोग, रिक्टर स्केल पर थी 3.1 तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake in Jhajjar: तीन मकानों में आई दरारें, सहमे लोग, रिक्टर स्केल पर थी 3.1 तीव्रता
Sun, 10 Aug 2025 07:55 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 10 Aug 2025 07:55 PM IST
सार
Earthquake in Haryana: झज्जर में आए भूकंप से तीन मकानों में दरारें आने की सूचना है जिसके बाद लोग सहम गए हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया जिसमें दीवार पर दरारें देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
भूकंप से मकान में आई दरारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर में आए भूकंप से तीन मकानों में दरारें आने की सूचना है। भूकंप का केंद्र शहर से सात किलोमीटर दूर बीड़ सुनारवाला गांव था। यहां पर ही तीन मकानों में दरारें आई हैं। गांव निवासी यशपाल ने बताया कि भूकंप के कारण उनके मकान में दरार आई है। उन्होंने बताया कि वह जानवरों को पानी दे रहे थे। उस समय झटका महसूस हुआ और गार्डरों से तेज आवाज सुनाई दी। भूकंप आने के बाद से घर के दरवाजे ठीक से बंद नहीं हो रहे। घर के गार्डर में एक अंगुली का गैप आ गया। वहीं गांव निवासी आजाद ने बताया कि जब भूकंप आया तो वह चारपाई पर बैठे थे। उन्हें हल्का झटका महसूस हुआ।
दोपहर बाद आया भूकंप
झज्जर में रविवार दोपहर बाद 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 आंकी गई है। पिछले एक माह में यह चौथी बार है, जब भूकंप का झटका महसूस किया गया है। भूकंप का केंद्र झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर स्थित बीड सुनारवाला गांव रहा। यह धरती के 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसका अक्षांश 28.63 और देशांतर 76.72 रहा।

अब तक पांचवीं बार महसूस किया गया झटका
जिले में भूकंप के झटके पिछले एक माह से महसूस किए जा रहे हैं। रविवार को यह पांचवीं बार था, जब भूंकप का झटका महसूस किया गया। सबसे पहले बीते माह 10 जुलाई को दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 10 जुलाई को सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। उसके बाद 9 बजकर 6 मिनट पर दूसरा हल्का झटका महसूस किया गया था। इसका केंद्र गांव रामपुरा था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी। उसके अगले ही दिन 11 जुलाई को भी भूकंप का झटका महसूस किया गया था।
शाम 7 बजकर 49 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ था। इसकी तीव्रता 3.7 रही। भूकंप का केंद्र छारा गांव रहा। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका अक्षांश 28.68 और देशांतर 76.72 रहा था। इसके बाद 17 जुलाई को भी भूंकप का झटका महसूस किया गया था। इसकी तीव्रता 2.5 रही थी। दोपहर लगभग 12 बजकर 34 मिनट पर यह भूकंप का झटका महसूस किया गया था।
ये भी पढ़ें: Earthquake in Haryana: झज्जर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता, लोगों में दहशत