फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Courtyards in foreign countries will be illuminated with lamps from Jhajjar

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर के दीयों से रोशन होंगे विदेशों में आंगन

Tue, 07 Nov 2023 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Courtyards in foreign countries will be illuminated with lamps from Jhajjar
झज्जर। इस बार दीपावली पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों के घर झज्जर में बने दीयों से रोशन होंगे। झज्जर व आसपास जिलों से डेढ़ करोड़ दीये देश के विभिन्न राज्यों में भेजे गए हैं। इसके अलावा दुबई, आस्ट्रेलिया, कनाडा और स्पेन में दो लाख दीये तैयार कर निर्यात किए गए हैं। ऐसे में इस बार लगभग 10 राज्यों के अलावा विदेश में भी झज्जर में बने दीयों से लोग दीपावली मनाएंगे। झज्जर शहर के अलावा छुड़ानी, मांडोठी, डाबोदा, छोछी, डाबला, खाजपुर समेत आसपास के गांवों में होली से ही दीपावली के लिए दीये बनाने का काम शुरू कर दिया जाता है। दीपावली पर्व से अगले 15 दिन तक कारीगर खाली रहते हैं और उसके बाद होली तक मिट्टी एकत्रित करने व उसे तैयार करने का काम किया जाता है। उसके बाद इस व्यवसाय से जुड़े लगभग 90 परिवारों के लगभग 500 सदस्य दीपावली के लिए दीये तैयार करना शुरू कर देते हैं। इस बार इन परिवारों को डेढ़ करोड़ से ज्यादा के दीयों का ऑर्डर मिला था, जिसे समय पर पूरा कर दिया गया है। अब केवल झज्जर शहर के लिए ही दीये तैयार किए जा रहे हैं। झज्जर में बने दीये हरियाणा के अलावा दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश राजस्थान, पंजाब में सप्लाई किए जाते हैं।
विज्ञापन


परिवारों का पुश्तैनी काम
मिट्टी से अलग-अलग सामान तैयार करने वाली कारीगर जितेंद्र का कहना है कि व्यवसाय से जुड़े सभी 90 परिवारों का पुश्तैनी का काम है। इस बार दुबई के लिए दिल्ली के लिए डीलर ने 40 हजार दीये लिए हैं। इसके अलावा सूरत के डीलर ने इस बार अलग-अलग देशों में दीये भेजने के लिए 20 हजार दीयों का ऑर्डर दिया था, जिसे भेज दिया गया है। यह साधारण दीये उनसे खरीदते हैं और आगे उस पर डिजाइनिंग व पैकेजिंग का काम करके विदेशों में भेजते हैं। सूरत से विदेशों में दीये निर्यात करने वाले हरेश कनजारिया ने बताया कि इस बार उन्होंने स्पेन, आस्ट्रेलिया और कनाडा में दो लाख दीये भेजे हैं। डिजाइन व पैकेजिंग का काम वह खुद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed