फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Couple dies due to house fire, nephew serious

Jhajjar-Bahadurgarh News: मकान में आग लगने से दंपती की मौत, भतीजा गंभीर

Mon, 04 Nov 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 04 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Couple dies due to house fire, nephew serious
-फोटो 55 : मृतक सिंटू व निशा। फाइल फोटो
बहादुरगढ़। शहर के छोटूराम नगर में शनिवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक घर में अचानक आग लग गई। इसमें दंपती की मौत हो गई और उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रोहतक पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। मृतका की मां अनीता ने थाना लाइनपार पुलिस को दी शिकायत में दामाद और बेटी को जलाकर मारने का आरोप उसके जेठ-जेठानी पर लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम रोहतक के पीजीआईएमएस में सोमवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब एक बजे छोटूराम नगर में रेलवे फाटक के नजदीक एक घर में अचानक आग लग गई। जब तक परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते। आग भड़क गई और इसकी चपेट में आने से कमरे में सो रहे सिंटू (25) व पत्नी निशा (22) निवासी नालंदा बिहार की मौत हो गई। आग बुझाने में जुटे परिवार के अन्य सदस्य भी आग में झुलस गए। इसमें सिंटू का भतीजा प्रिंस भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कुनाल और विक्की को मामूली चोटें आई। सिंटू को अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। सुबह जैसे ही कॉलोनी में लोगों को घटना का पता लगा तो सभी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया गया कि यह परिवार पिछले 20 वर्षों से छोटूराम नगर में रह रहा है। मृतक सिंटू आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाता था। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन मृतका निशा की मां अनीता ने उसके जेठ और जेठानी पर आग जलाकर मारने का आरोप लगाया है। हादसे से परिवार सहमा हुआ है और रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




मृतका की मां ने लगाया आरोप

मृतका की मां अनीता निवासी मायापुरी फेस-2 ने लाइनपार थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी निशा की शादी 9 जून 2022 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही निशा को उसके जेठ प्रमोद और जेठानी सीमा दहेज के लिए परेशान करते थे। साथ ही बेटी ने उन्हें बताया था कि उसके जेठ-जेठानी दोनों को आग लगाकर जान से मारने की धमकी देते थे। अनीता के अनुसार उनके दामाद सिंटू के साथ प्रमोद व सीमा देवी जमीन को लेकर काफी बार झगड़ा कर चुके हैं। उन्होंने कई बार जान से मारने की धमकी दी। अनीता का कहना है कि घर में ग्राउंड फ्लोर पर तीन कमरे बने हैं। केवल उनके दामाद के कमरे में ही आग लगी है। जबकि दो अन्य कमरों में आग नहीं लगी। रविवार 3 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि उनके दामाद और बेटी के कमरे में आग लग गई और वह इसकी चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। अनीता ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती थी। जेठ-जेठानी ने तीन लोगों की हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतका की मां अनीता की शिकायत पर जेठ प्रमोद व जेठानी सीमा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक के पीजीआईएमएस में भेजा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

- अमित कुमार, सब इंस्पेक्टर, लाइनपार थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed