फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Corporation started Sirarch waiver scheme for defaulters

Jhajjar-Bahadurgarh News: निगम ने डिफॉल्टरों के लिए शुरू की सरजार्च माफी स्कीम

Sun, 28 Jul 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jul 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Corporation started Sirarch waiver scheme for defaulters
बहादुरगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी की स्कीम लागू की है, जोकि 31 अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान 31 दिसंबर 2023 तक के बकाया बिलों पर उपभोक्ताओं का सरचार्ज का भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन

बिल की मूल राशि को तीन द्विमासिक अथवा छह मासिक किश्तों में जमा करवाया जा सकता है। इसके साथ उपभोक्ताओं को वर्तमान के छह बिलों को नियमित रूप से भरना होगा। सरचार्ज माफी योजना सभी प्रकार के शहरी व ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के चालू व कटे हुए कनेक्शनों पर लागू होगी। योजना केवल 31 दिसंबर 2023 तक चल रहे डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए है। उपभोक्ता अपने बकाया बिल की मूल राशि को छह मासिक किश्तों या एकमुश्त जमा करा सकता है। एकमुश्त बिल जमा करवाने पर 5 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिलेगा। फ्रीज किया हुआ ब्याज किश्तों में माफ किया जाएगा। यदि उपभोक्ता इस योजना में शामिल होने पर बकाया बिल छह मासिक व तीन द्विमासिक किश्तों में या एकमुश्त जमा नहीं करवाता या अगले छह बिल लगातार नहीं भरता तो उपभोक्ता से सारा ब्याज लिया जाएगा व उसे इस योजना से बाहर कर दिया जाएगा। बिलिंग में त्रुटि होने पर उपभोक्ता गलत बिल को ठीक करवा कर इस योजना का लाभ उठा सकता है। कोई न्यायिक वाद होने पर स्कीम लागू नहीं होगी, केस वापिस लेने पर स्कीम का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed