फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, two dead, two positive cases found

कोरोना से दो लोगों की मौत, दो संक्रमित मिले

Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
corona, two dead, two positive cases found
झज्जर। जिले में दिनोंदिन कोरोना से दूरी बनाते हुए संक्रमित मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि मौत का सिलसिला नहीं रुक रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के दो केस पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं अस्पतालों में भर्ती सभी मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। अब होम आइसोलेशन में जहां केवल 15 मरीज स्वास्थ्य सुधार की ओर अग्रसर हैं, वहीं कुल 15 सक्रिय केस जिले में रह गए हैं। कोरोना संक्रमण चक्र पर अंकुश लग रहा है और कोरोना मुक्त होने की ओर जिला तेजी से अग्रसर है। जिला मेें रिकवरी रेट का आंकड़ा 98.2 फीसदी है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 317 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को मिले कोरोना संक्रमित केसों में एक ग्रामीण व एक शहरी क्षेत्र का मरीज शामिल है।
विज्ञापन

डीसी श्याम लाल पूनिया का कहना है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए झज्जर वासी पूरी तरह से जागरूक हैं। धैर्य व संयम के साथ कोरोना की चेन को तोड़ने में प्रशासन आमजन के साथ मिलकर कदम उठा रहा है। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य प्रबंधन में वैक्सीनेशन और सैंपलिंग प्रक्रिया पर फोकस किया गया है। डीसी ने बताया कि कोरोना रोकथाम में किए गए प्रबंधों के परिणाम स्वरूप जिला कोरोना से निरंतर दूरी बनाने में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में कोरोना महामारी के दौर में अभी तक कुल 18 हजार 786 मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे जिनमें से 18 हजार 454 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुरूप शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होते हुए स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड से डिस्चार्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 लाख 83 हजार 210 लोगों को लगाई वैक्सीन
कोरोना वैक्सीनेशन मुहिम के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव मलिक ने बताया कि जिले में शुक्रवार शाम तक दो लाख 38 हजार 105 ने प्रथम डोज व 45 हजार 105 नागरिकों ने कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु तक के जिन युवाओं ने कोरोना टीकाकरण के किए पंजीकरण करवाया हुआ है उनको भी टीके लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार की शाम तक 87 हजार 446 युवाओं ने कोरोना की प्रथम डोज ली है जबकि 1551 ने दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed