{"_id":"5f57d1498ebc3e615a5d0e92","slug":"corona-positive-jhjhar-news-rtk572660358","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव का पोस्टर चस्पा करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को करना पड़ा विरोध का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव का पोस्टर चस्पा करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को करना पड़ा विरोध का सामना
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में पोस्टर चस्पा करती विभाग की कर्मचारी।
- फोटो : Jhjhar
शहर के छावनी मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद एक घर के सामने पोस्टर चस्पा करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा और पुलिस को बुलाकर घर के सामने पोस्टर चस्पा किया गया। हालांकि जिस युवक का नाम कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में आया है। उसका नाम स्वास्थ्य विभाग की सूची में शामिल है, लेकिन युवक का आरोप है कि वह कोरोना पॉजिटिव होने की बात तो दूर उसका टेस्ट तक नहीं हुआ है। उसके मोबाइल पर जब कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई, उस समय भी वह सामान्य अस्पताल में टेस्ट कराने के लिए गया था और डॉक्टर को उसने मैसेज दिखाते हुए इस बात का विरोध किया था कि उसका तो कोरोना टेस्ट हुआ ही नहीं। अगर रिपोर्ट आई है तो उसका कोरोना टेस्ट तो किया जाए। लेकिन अस्पताल में उसका टेस्ट नहीं किया गया। मंगलवार को जब विभाग की टीम पोस्टर चस्पा करने पहुंची तो उस समय भी उसने इसका विरोध किया था और आज मंगलवार को भी वह है कोरोना टेस्ट कराने के लिए अस्पताल पहुंचा था, लेकिन उसका आरोप है कि विभाग ने उसका टेस्ट नहीं किया गया। उसके बावजूद भी उसके घर के सामने क्वारंटीन का पोस्टर चस्पा कर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मौके पर पहुंची कर्मचारी ने शहर पुलिस को मामले की सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस की मौजूदगी में युवक के घर के सामने पोस्टर चस्पा कर दिया गया है, लेकिन उसके बावजूद भी वह बाहर घूम रहा है। उसका कहना है कि उसको कोरोना है ही नहीं। किसी ने उसकी गलत जानकारी देकर गलत रिपोर्ट तैयार करवाई है।
प्रयोगशाला से आई कोरोना पॉजिटिव की लिस्ट में युवक का नाम शामिल है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसके घर पर पोस्टर चस्पा करवाया गया है। इस प्रकार के कई बार मामले आते हैं। जब मामले की पूरी जांच की जाती है तो वह सही मिलता है। पूरा फार्म भरवा कर ऑनलाइन किया जाता है। उसमें उसकी पूरी जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
- डॉ. नितिन गुप्ता, सर्जन कार्यालय, झज्जर।
कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ही क्वारंटीन किए जाने का पोस्टर चस्पाया जाता है। लोगों से अपील है कि वे विभाग की तरफ से निर्धारित किए गए नियमों का पालन करें। अपने व अपने परिवार के अलावा अन्य लोगों के जीवन का ध्यान रखते हुए विभाग का सहयोग करें।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।