फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

जिले में मंगलवार को आए कोरोना के 43 नए केस, 14 हुए डिस्चार्ज, एक की मौत

Wed, 09 Sep 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को 43 नये केस सामने आए और कोरोना से एक की मौत हुई। इस तरह मंगलवार तक जिले में कोरोना के 1550 केस हो चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या 319 हो चुकी है। हालांकि मंगलवार को 14 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब तक 1212 लोग स्वस्थ हो चुके।
विज्ञापन

झज्जर जिले में मंगलवार तक कुल 59266 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिनमें से 1532 की रिपोर्ट पाजिटिव आई और 56636 लोगों की निगेटिव आई। अभी 1098 सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जिले में 1550 को संक्रमण हो चुका है। जिनमें से 761 को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 789 को उनके घरों में ही रखा गया। फिलहाल 319 केस एक्टिव हैं और 1212 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब केवल एक व्यक्ति वेंटिलेटर पर है और 19 की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को डिस्चार्ज किए गए लोगों में झज्जर, बेरी और बादली के शामिल हैं। चिमनी गांव के 4, झज्जर शहर से 5, छुछकवास, पाटौदा, बहराणा, जहांगीरपुर, दादरी तोय से एक-एक शामिल हैं। सीएमओ डॉ. संजय दहिया के मुताबिक, फिलहाल 131 लोग अस्पतालों में आइसोलेट हैं और 188 को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। मंगलवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.6 फीसदी और रिकवरी रेट 78.1 फीसदी रहा। जिले में टेस्टिंग रेशो 5384 व्यक्ति प्रति लाख रिकॉर्ड किया गया। जिले के 117782 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 7818 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया। जिनमें से 7746 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 72 लोग अभी सर्विलांस पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार तक जिले में 695 कनटेमेंट जोन बनाए गए। जिनमें से फिलहाल 311 कांटेंमेंट जोन फिलहाल एक्टिव हैं और 384 जोन को डीकन्टेन किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में 150 और ग्रामीण क्षेत्र में 161 कनटेमेंट जोन हैं। सीएमओ डॉ. दहिया ने कहा कि अनलॉक स्थिति में लोगों को कोरोना के प्रति लापरवाह नहीं होना चाहिए। सावधान रहना बेहद जरूरी है। फेस मास्क लगाए बिना घर से नहीं निकलना चाहिए। हर घंटे बाद या उससे भी पहले जरूरी हो तो साबुन लगाकर अच्छे ढंग से हाथ धोएं या कारगर सैनिटाइजर से सैनिटाइज करें। एक दूसरे से कम से कम दो गज की दूरी अवश्य बनाए रखें और बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed