फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

जिले के चार और लोग मिले कोरोना पाजिटिव

Fri, 31 Jul 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले में शुक्रवार को चार नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि पहले से संक्रमित 24 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। शुक्रवार तक झज्जर जिले में कुल 818 लोगों को संक्रमण हो चुका है। इनमें से 719 स्वस्थ हो गए। दस की मौत हो चुकी है और अब 89 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार तक 29021 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 780 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 27208 की निगेटिव आई। जबकि 1033 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले के 818 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक 448 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 370 लोग होम आइसोलेट किए गए। फिलहाल 89 एक्टिव पेशेंट हैं और 719 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय दहिया के अनुसार, अब तक जिले के 10 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 50 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और 39 संक्रमितों को उनके घरों में ही रखा गया है। शुक्रवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.7 फीसदी और रिकवरी रेट 87.9 फीसदी रहा। शुक्रवार तक जिले के कुल 91258 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक कुल 7264 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 7041 की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 223 लोग फिलहाल सर्विलांस पर हैं। शुक्रवार को जिले में टेस्टिंग रेशो 2637 व्यक्ति प्रति लाख रहा। अब तक जिले के 17014 लोग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का एप आरोग्य सेतु अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को संक्रमित मिले 4 लोगों में एक झज्जर से और तीन बहादुरगढ़ से हैं। गली नंबर-4 धर्मविहार बहादुरगढ़ की 45 वर्षीय महिला को, गांव जाखोदा निवासी 28 वर्षीय श्रमिक और यहीं की 27 वर्षीय महिला को एसडीएच बहादुरगढ़ में भर्ती कराया गया है। उधर, झज्जर में संक्रमित मिली रानिया कॉलोनी यादव धर्मशाला के पास रहने वाली 24 वर्षीय महिला को उनके घर में ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed