{"_id":"5eef92148ebc3e42ce0b5fcf","slug":"corona-positive-bahadurgarh-news-rtk5605005119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में कोरोना के 5 नए केस, 17 और हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में कोरोना के 5 नए केस, 17 और हुए ठीक
विज्ञापन
क्षेत्र के पांच और लोगों की रविवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि 17 संक्रमित ठीक हो गए हैं। जिले में अब तक 185 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दो मरीजों की मौत के बाद 54 एक्टिव केस हैं।
रविवार को जिन्हें कोविड-19 संक्रमण होने की पुष्टि हुई उनमें लाइनपार की वत्स कॉलोनी के दो और भगतों वाला मोहल्ला, गांव रोहद और सांखोल के निवासी एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। जिले में रविवार शाम तक के कुल 185 संक्रमितों में से 129 मरीजों के ठीक होने और दो की मौत के बाद 54 एक्टिव मरीज हैं। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पूनिया ने लोगों से बेहद जरूरी काम के बिना घरों से न निकलने और बेहद जरूरी काम से निकलना भी पड़े तो फेस मास्क लगाकर निकलने व सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि घर में रहें तो हर घंटे बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोते रहें और बाहर जाएं तो भी हाथ धोते रहें या कारगर सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करते रहें।
डॉ. पूनिया ने बताया कि जिले का रिकवरी रेट शनिवार के मुकाबले बढ़कर रविवार को 69.7 फीसदी रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने रविवार तक जिले से 5669 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जिनमें से 210 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और 5332 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 127 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक केवल 134 लोग अस्पताल में आइसोलेट किए गए और 51 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 54 में से 27 पेशेंट अस्पतालों में भर्ती हैं और 27 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 129 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर लौट चुके हैं और दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. पूनिया ने बताया कि रविवार को जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट 3.8 फीसदी रहा। टेस्टिंग रेशो बढ़कर एक लाख लोगों पर 515 हो गया। अब तक जिले के 56145 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 5395 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 4834 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं और 561 लोग अभी सर्विलांस पर हैं।