फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

संक्रमित व्यक्ति के घर कंप्यूटर ठीक करने गया तो लग गया कोरोना

Mon, 08 Jun 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
corona positive
शहर के निवासी दो लोगों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। एक को पीजीआई रोहतक में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दूसरे को भर्ती करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रकार जिले के अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 111 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में लिए गए नमूनों में से सोमवार को 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिनमें से दो को जिले में, एक को दिल्ली से संक्रमित होने के कारण दिल्ली में और एक केस को सांपला में संक्रमित होने के कारण रोहतक जिले में गिनती की गई है। बहादुरगढ़ के संक्रमितों में एक ओमैक्स सिटी की महिला और दूसरा केस संक्रमित गांव नूना माजरा से है। दोनों को पीजीआई रोहतक में आइसोलेट किया गया है। ओमैक्स सिटी निवासी करीब 51 वर्षीय महिला ने बुखार होने पर 5 जून को नागरिक अस्पताल में टेस्ट के लिए सैंपल दिया था। पीजीआई रोहतक से उनकी जांच रिपोर्ट 8 जून को पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

नूना माजरा निवासी संक्रमित युवक की जांच रिपोर्ट भी सोमवार को पॉजिटिव आई। इस युवक से पूछताछ में पता चला है कि वह कुछ रोज पहले बहादुरगढ़ शहर के लाइनपार क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर कंप्यूटर की मरम्मत करने के लिए गया था। सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया है कि युवक वहीं से संक्रमित हुआ होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार तक जिले से 4558 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए। जिनमें से 125 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 4306 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 127 नमूनों की की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। फिलहाल जिले के 16 एक्टिव केस हैं। अब तक 107 को अस्पताल में आइसोलेट किया गया और 4 को घर में ही आइसोलेट रहने को कहा गया। कुल 95 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डॉ. पूनिया ने बताया कि जिले का सैंपल पाजिटिविटी रेट 2.8 फीसद और रिकवरी रेट फिलहाल 86.0 फीसद है। टेस्टिंग रेशो एक लाख लोगों पर 414 है। कंटेनमेंट जोन की 113 गर्भवती महिलाओं की जांच की जा चुकी है। गंभीर बीमारी वाले 88 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। कुल 2084 लोगों की रैंडम सैंपलिंग की गई। जिले के 47989 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed