{"_id":"6127ef488ebc3e7a157ea308","slug":"corona-one-dead-one-new-case-found-jhjhar-news-rtk6220890160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, एक नया मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, एक नया मरीज मिला
विज्ञापन
झज्जर। जिले में फिर से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है और मौत के आंकड़े में भी इजाफा हो रहा है। तीन दिन में चार नए मरीज मिल चुके हैं वहीं तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार जिले में एक नया कोरोना संक्रमित मरीज मिला है और एक मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
वहीं कोरोना संक्रमण के प्रति लोग पूरी तरह से लापरवाही बरतने लगे हैं। शहर के नागरिक अस्पताल में ही नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। टीकाकरण केंद्र व कोरोना जांच सैंपल केंद्र पर भी नियमों की पालन नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 331 हो चुकी है, जबकि कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 4 है। इनमें से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 3 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से घर पर ही इलाज दिया जा रहा है। इन तीनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 18839 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 18504 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल तक 587819 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इनमें से 565646 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
वर्जन
लोगों को इस समय पूरी तरह से सावधानी बरतने की आवश्यकता है और टीकाकरण के प्रति गंभीरता की आवश्यकता है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एक माध्यम है। इसलिए हर व्यक्ति को टीकाकरण करवाना जरूरी है। टीकाकरण केंद्रों पर अधिक संख्या में एक स्थान पर लोगों के पहुंचने से व्यवस्था कई बार गड़बड़ा जाती है, लेकिन सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से स्थिति काबू कर ली जाती है।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।