फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, four positive cases found, death of women, health, jhajjar

चार पॉजिटिव मिले, कोरोना पॉजिटिव और टीबी से पीड़ित महिला की मौत

Tue, 23 Jun 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
corona, four positive cases found, death of women, health, jhajjar
झज्जर। झज्जर क्षेत्र के दो गांवों में सोमवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन कोरोना पॉजिटिव में से किरड़ौद गांव निवासी टीबी से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान रोहतक पीजीआई में मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से महिला की कोरोना व टीबी से मौत होने की पुष्टि कर दी गई है। महिला का पति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह किरड़ौद गांव में सफाई का कार्य करता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि चार-पांच दिन पूर्व महिला की अचानक तबीयत खराब हुई थी। जब उसे रोहतक पीजीआई में चेक कराया गया तो महिला व उसका पति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इलाज के दौरान सोमवार को महिला की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई है। जिले में अब तक कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें किरड़ौद गांव निवासी महिला भी शामिल है। चारों कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों पर विभाग की तरफ से होम क्वारंटीन के पोस्टर भी चस्पा कर दि गए हैं।
विज्ञापन

लुहारी गांव में मिले दो पॉजिटिव
इसके अलावा लुहारी गांव में भी गुरुग्राम से फैक्टरी में काम करने वाले 2 श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दोनों के हिस्ट्री चेक की गई तो वे गुरुग्राम से ही कोरोना की चपेट में आए हैं। दोनों लोगों के परिजनों के भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपल लिए गए हैं और दोनों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। ये दोनों रोजाना गांव में आवागमन करते थे। दोनों गांवों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों केे सैंपल लेकर उनकी जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

192 हुई कोरोना पॉजिटिव की संख्या
जिले में फिलहाल तक 192 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 128 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इनके अलावा तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 59 लोग फिलहाल भी अस्पतालों में भर्ती हैं। विभाग की तरफ से 5785 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 5451 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इसके अलावा 218 लोगों की रिपोर्ट फिलहाल अभी पेंडिंग है।
वर्जन
रोहतक पीजीआई में भर्ती कोरोना और टीबी से पीड़ित महिला की मौत हो गई है। जबकि फिलहाल तक 192 मिल चुके हैं।
- आरएस पूनिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed