फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Corona cases reduced for six days out of seven in the district

जिले में सात में से छह दिन घटे हैं कोरोना के केस

Wed, 30 Sep 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Corona cases reduced for six days out of seven in the district
झज्जर जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आ रही है। स्वस्थ होने वालों की संख्या नए संक्रमितों के मुकाबले ज्यादा दर्ज की जा रही है। गत 23 से 29 अक्तूबर तक के सात दिन में जिले में 214 लोग संक्रमित मिले तो 321 स्वस्थ हो गए। मंगलवार को जिले के 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि पहले से संक्रमित 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

इस तरह मंगलवार को जिले में एक्टिव केस घटकर 248 रह गए। हालांकि अब तक जिले के कुल 2464 लोगों को कोरोना संक्रमण हो चुका है। कुल 2195 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। मंगलवार तक कुल 21 की मौत हुई। जिले में 23 से 29 अक्तूबर तक एक दिन को छोड़ दें तो नए संक्रमितों की संख्या स्वस्थ होने वालों के मुकाबले काफी कम रही। इन सात दिनों में केवल 26 अक्तूबर को स्वस्थ होने वाले 34 लोगों के मुकाबले 55 लोग पॉजिटिव मिले थे। अन्यथा संक्रमित होने वालों की संख्या में हर दिन गिरावट आई। 26 अक्तूबर को बहादुरगढ़ के गांव कानोन्दा और झज्जर की जयंहिद कॉलोनी जैसे कुछ स्थानों पर एक-एक परिवारों के कई-कई लोग संक्रमित मिलने से केसों की संख्या बढ़कर 55 पहुंच गई।
विज्ञापन

- मंगलवार को यहां मिले नए पॉजिटिव
जिले में मंगलवार को संक्रमित मिले लोगों में बहादुरगढ़ की कॉलोनी इंदिरा पार्क के एक दंपती, आर्यनगर फेस-2 से एक युवक, आर्यनगर से एक सीआरपीएफ जवान, कबीर चौकी से युवा महिला, विकास नगर व छोटूराम नगर की एक-एक गृहिणी, गांव खरहर से 88 वर्षीय वृद्धा और गांव जाखोदा से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल हैं। झज्जर के मेन बाजार से एक महिला बैंक कर्मी व एक गृहिणी, रानिया कॉलोनी से श्रमिक और गांव बहु से 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बादली के गांव बाढ़सा से 27 वर्षीय अस्पताल कर्मचारी और बेरी के गांव गोच्छी का 32 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर जिले में कोरोना जांच के लिए मंगलवार तक कुल 80033 सैंपल लिए गए। जिनमें से 2481 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 74872 की निगेटिव आई। 2464 संक्रमित झज्जर जिले के निवासी हैं। जिनमें से 1045 को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 1419 को उनके घरों में ही रखा गया। फिलहाल 248 केस एक्टिव हैं और 2195 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 21 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. संजय दहिया ने बताया है कि फिलहाल 84 लोग फिलहाल अस्पतालों में आइसोलेट हैं और 164 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। मंगलवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट सोमवार के बराबर 3.1 फीसदी और रिकवरी रेट 88.7 से सुधरकर 89 फीसदी हो गया। जिले में टेस्टिंग रेशो 7271 व्यक्ति प्रति लाख रिकॉर्ड किया गया। जिले के 130299 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 8411 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया। जिनमें से 8343 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 68 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले में 1305 कनटेंमेंट जोन बनाए गए। जिनमें से 651 जोन फिलहाल एक्टिव हैं और 654 को डीकन्टेन किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में 287 और ग्रामीण क्षेत्र में 364 कनटेंमेंट जोन हैं।
सात दिन में संक्रमण के मुकाबले ज्यादा हुए ठीक
दिनांक नए केस डिस्चार्ज
23 26 50
24 30 43
25 36 36
26 55 34
27 26 74
28 26 72
29 15 22
सात दिन का योग 214 321
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed