{"_id":"5f528a808ebc3ea3ab790c11","slug":"corona-40-new-cases-found-health-bahadurgarh-news-rtk572035279","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 40 मरीज मिले, 12 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 40 मरीज मिले, 12 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर जिले में लगातार पांचवें दिन कोरोना संक्रमित केसों की संख्या बड़ी मात्रा में रही है। शुक्रवार को 40 पॉजिटिव केस मिले, तो संक्रमण के कारण आइसोलेशन में चल रहे 12 लोग स्वस्थ हो गए। ऐसे में जिले में एक्टिव केसों की संख्या 250 तक पहुंच गई है। पूर्व में हुई एक संक्रमित की मौत के केस को शुक्रवार को अधिसूचित किया गया।
सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1374 पहुंच चुकी है। इनमें से 1106 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 18 की मौत हो चुकी है। ऐसे में 4 सितंबर को एक्टिव केसों की संख्या 250 हो गई है। शुक्रवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.3 और रिकवरी रेट 80.5 फीसदी रहा। फर्टिलिटी रेट 1.31 प्रतिशत रहा। शुक्रवार को मिले संक्रमितों में 21 बहादुरगढ़ के, 17 झज्जर क्षेत्र के और बेरी क्षेत्र से हैं।
शुक्रवार को मिले मामलों में बहादुरगढ़ के आर्यनगर में तीन, नूना माजरा से, किला मोहल्ला व सेक्टर-6 में दो-दो और बहादुरगढ़ की टीचर कालोनी, विवेकानंदनगर, जोहरीनगर, सांखोल, बिहारी कालोनी निजामपुर रोड, शंकर गार्डन, सेक्टर-9ए, छिकारा कालोनी, दुर्गा कालोनी, ओमैक्स सिटी, पटेलनगर, दहकोरा व मांडोठी में एक-एक पाजिटिव केस मिला। झज्जर क्षेत्र में मिले संक्रमितों में पाटोदा में छह, रायपुर में व भूरावास में दो-दो, महराना, सिवाना, झज्जर शहर में दादरी रोड पर, शेरिया, डीघल व ढाणी छुछकवास में एक-एक और बेरी की एक महिला शामिल थे। आइसोलेशन में चल रहे जिन 12 लोगों को रिपोर्ट नेगेटिव आने पर शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया उनमें तिल्ला मोहल्ला झज्जर के दो, बेरी, अच्छेज, झांसवा, पाहसौर, जहाजगढ़, फ्रेंड्स कालोनी झज्जर, बहादुरगढ़ के मोहननगर, सुभाषनगर, नेताजीनगर व जटवाड़ा मोहल्ला से एक-एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले में टेसं्िटग रेश्यो 5052 व्यक्ति प्रति लाख रिकार्ड किया गया। अब तक जिले के 55603 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिनमें से 1310 की रिपोर्ट पाजिटिव और 53187 की नेगेटिव आई। फिलहाल 1106 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ के जिन क्षेत्रों में कोरोना पाजिटिव मिले उनमें नगर परिषद ने सैनिटाइजर का स्प्रे करवाया।