{"_id":"670f039ad3c21f2a9c089497","slug":"consulted-with-officials-for-parking-but-did-not-work-out-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110506-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्किंग के लिए अधिकारियों से किया मंथन, नहीं बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्किंग के लिए अधिकारियों से किया मंथन, नहीं बनी बात
Wed, 16 Oct 2024 05:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में मुख्य तौर पर पांच बाजार हैं। इनमें से किसी में भी पार्किंग नहीं है। पार्किंग न होने के कारण न केवल लोगों को बाजार में खरीदारी करने के लिए बल्कि व्यापारियों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। ग्राहक अपने वाहन को कहीं भी दुकानों के सामने लगा देते हैं। इससे दुकानदार का काम धंधा प्रभावित होता है।
ऐसा नहीं है कि व्यापारियों ने नगर परिषद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शहर में पार्किंग बनाने को लेकर मांग न उठाई हो, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब वर्तमान में यह समस्या कहीं ज्यादा अखर रही है। कई बार नगर परिषद अधिकारियों ने रेलवे रोड पर शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम के सामने गली में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर भी पार्किंग बनाने का प्लान तैयार किया, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ पाया।
रेलवे रोड के दुकानदार गौरव गर्ग, रवि कुमार, विकास बंसल, मुकेश कुमार ने कहा कि शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के चलते व्यापार पर भी असर पड़ता है। दुकानों के आगे वाहनों के खड़े रहने से ग्राहकों को परेशानी होती है। काफी ग्राहक जल्दबाजी के चक्कर में खरीदारी करने से भी दूरी बना लेते हैं। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों को लेकर उचित कदम उठाए जाएं। पार्किंग की जगह सुनिश्चित की जाए। ताकि व्यापारियों का काम-धंधा भी प्रभावित न हो।
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन में यह समस्या हर बार अखरती है। इसी सीजन में व्यापारियों को साल भर की कमाई की उम्मीद होती है, लेकिन बाजार पार्किंग की अव्यवस्थाओं के चलते उनका काम जोर नहीं पकड़ता। खास बात यह है कि शहर के व्यापारियों ने भी कई बार नगर परिषद अधिकारियों से मिलकर समस्या के हल की मांग की है, लेकिन कोई समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों से भी इस समस्या के समाधान की मांग की है।