फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Construction of foot over bridge at the railway station started two and a half years ago but it is incomplete, passengers are troubled

Jhajjar-Bahadurgarh News: ढाई साल पहले शुरू हुआ रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण अधूरा, यात्री परेशान

Sat, 10 May 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 10 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Construction of foot over bridge at the railway station started two and a half years ago but it is incomplete, passengers are troubled
-फोटो 84 : रेलवे स्टेशन पर अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज का निर्माण। संवाद
बहादुरगढ़। ढाई साल पहले शुरू हुआ रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण अभी भी अधूरा पड़ा है। इससे न केवल यात्रियों को बल्कि शहर की तरफ से लाइनपार जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर 50 साल से ज्यादा पुराना जो फुटओवर ब्रिज बना था, उसे तोड़ दिया गया है। फिलहाल एक फुटओवर ब्रिज बना है, लेकिन वह शहर की तरफ से सीधे लाइनपार थाने के सामने तक है। ऐसे में एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए यात्रियों को टै्रक के ऊपर से होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन ढाई साल पहले फुटओवर ब्रिज बनना शुरू हुआ था, उसका एक तरफ का हिस्सा अधूरा पड़ा है। जितना हिस्सा बन गया है, उस पर भी टीन शेड नहीं लगाया गया है। वहीं जो नया फुटओवर ब्रिज बनना है, उसका काम भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। बता दें कि बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहले एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज था, लेकिन उसे तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। वहीं प्लेटफार्म पर रोहतक की तरफ एक फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य ढाई साल से चल रहा है। वह भी पूरा नहीं हो पाया है। लाइनपार क्षेत्र और प्लेटफार्म नंबर 1, 2 तक वह बनाया गया है, लेकिन शहर की तरफ आने वाले हिस्से का निर्माण अधूरा है। ऐसे में यात्रियों के साथ-साथ आमजन को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनपार के शंकर गार्डन निवासी जगदीश कुमार, नीरज शर्मा, नरेंद्र रोहिल्ला ने बताया कि रेलवे की तरफ से आधे-अधूरे कार्य किए जा रहे हैं। फुटओवर ब्रिज का निर्माण अधूरा होने के कारण लोगों को आवागमन करने में दिक्कत हो रही है।




दैनिक यात्री संघ ने रेलवे महाप्रबंधन को भेजा मैसेज

दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल हांडा ने बताया कि फुटओवर ब्रिज के अधूरे निर्माण को पूरा कराने के लिए उन्होंने रेलवे महाप्रबंधक को एक्स पर मैसेज करके स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जो नया फुटओवर ब्रिज बनाया गया है, उसको प्लेटफार्म नंबर 1, 2 के अलावा लाइनपार से तो जोड़ दिया गया, लेकिन नई बस्ती की तरफ से नहीं जोड़ा गया है। यहां पर काफी समय से काम बंद है।

रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के निर्माण का काम इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित है। इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारी ही कुछ जानकारी दे सकते हैं।

-यशपाल सिंह, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed