फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Constable sets an example of honesty by returning mobile worth Rs 2.25 lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: कांस्टेबल ने सवा दो लाख का मोबाइल लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Constable sets an example of honesty by returning mobile worth Rs 2.25 lakh
20jjrp04- महिला को उसका खोया मोबाइल लौटाते कांस्टेबल नरवीर सिंह। स्रोत-परिजन - फोटो : राजधानी में धूप से परेशान दिखे लोग।
झज्जर। सफीपुर गांव हाल सुभाष नगर निवासी हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत नरवीर सिंह ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने करीबन सवा दो लाख का मोबाइल मिलने पर उसे असली मालिक तक पहुंचाने का काम किया। इस पर उनकी हर तरह प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन

नरवीर सिंह ने बताया कि वीरवार को पुराना बस अड्डा गेट के पास उन्हें एक मोबाइल गिरा मिला। उन्होंने आसपास खड़े रेहड़ी संचालकों को अपना मोबाइल नंबर दे दिया ताकि कोई ढूंढता आए तो फोन कर ले।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद गुम हुए मोबाइल पर महिला का कॉल आया और अपना नाम अनीता बताया। उन्होंने बताया कि वह सैनी सभा के पूर्व प्रधान रमेश सैनी की पत्नी हैं और परिवार में शादी होने के चलते तैयार होने के लिए आई थीं। इसी दौरान जल्दबाजी में मोबाइल गिर गया। नरवीर सिंह ने जांच-पड़ताल करके मोबाइल अनीता को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article