फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress workers oppose

कांग्रेस ने बाढ़सा में ही फूंका सरकार का पुतला

Sun, 13 Dec 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Sun, 13 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Congress workers oppose

राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के भूमि पूजन समारोह के लिए रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का निमंत्रण रद किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में न केवल निंदा की बल्कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन


बादली से वरिष्ठ नेता कुलदीप वत्स ने कहा कि पहले निमंत्रण पत्र देना और बाद में निमंत्रण पत्र को रद्द करना भाजपा की सोची समझी रणनीति का हिस्सा रहा है ताकि सांसद दीपेंद्र हुड्डा को बेइज्जत किया जा सके।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस प्रवक्ता डीपी कौशिक ने बाढ़सा गांव में सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रकट करते हुए कहा कि बाढ़सा में सांसद दीपेंद्र के प्रयासों से कैंसर संस्थान मंजूर हुआ है मगर जनता को ही फैसला करना है कि कौन सही है और कौन गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर लिखा रहा सांसद का नाम, सीएम के भाषण के बाद पहुंचे विज
बादली। बाढ़सा में हुए कैंसर संस्थान के भूमि पूजन के लिए भले ही सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का निमंत्रण रद कर दिया गया हो मगर मंच पर लगे प्रमुख होर्डिंग्स में सांसद हुड्डा का नाम दर्ज रहा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद दिखाए गए।

मगर मंच पर न तो सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा नजर आए और न ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। सांसद विपक्षी पार्टी में होने और निमंत्रण रद्द होने के चलते नहीं पहुंचे जबकि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जब रैली में पहुंचे तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भाषण समाप्त कर जा चुके थे। हालांकि बाद में अनिल विज काफी समय तक समारोह में रुके।
 
काफिलों में आए भाजपाई
बादली। बाढ़सा रैली को सफल बनाने के लिए बादली से भाजपा नेता मास्टर रणबीर गुलिया जहां भारी काफले के लिए बादली से रवाना हुए वहीं बहादुरगढ़ हलके से भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक बड़े काफले के साथ पहुंचे तो बंटी सोलधा भी काफी गाडिय़ों के साथ रैली में पहुंचे। नरेश कौशिक और रणबीर गुलिया ने कहा कि रैली को लेकर क्षेत्र की जनता में जोश बना है और वह एशिया के सबसे बड़े कैंसर संस्थान के लिए भूमि पूजन समारोह में भागीदारी करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का संस्थान के लिए किए गए प्रयासों की सराहना भी की।

भाजपा-कांग्रेस में होर्डिंग युद्ध
बादली। कैंसर संस्थान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच होर्डिंग युद्ध भी देखने को मिला। रात भर भाजपा नेताओं ने कैंसर संस्थान के लिए होर्डिंग लगाकर जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया। ऐसे में कांग्रेसी कहां पीछे रहने वाले थे।

उन्होंने 3 जनवरी 2014 को कैंसर संस्थान के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शिलान्यास समारोह के लिए होर्डिंग्स लगाकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह और सांसद दीपेंद्र सिंह का आभार प्रकट किया।

कुलदीप वत्स ने तो मनमोहन सिंह का शिलान्यास समारोह का फोटो होर्डिंग्स में लगाकर याद ताजा कराने का प्रयास भी किया। सुबह तो सभी होर्डिंग्स नजर आए मगर दोपहर होते होते कांग्रेस के होर्डिंग्स के ऊपर भाजपा नेताओं के होर्डिंग्स टंगे दिखाई दिए।

हेलीकॉप्टर ने उड़ाई धूल
बादली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जब मंच पर भाषण देने के लिए उठे तो आसमान से हेलीकॉप्टर हैलीपैड पर उतरा। इससे पूरे पांडाल में धूल उड़ गई और भीड़ में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। एक तो बार भीड़ पांडाल से बाहर जाने लगी मगर कुछ देर बाद धूल के बंद होने पर भीड़ शांत हो गई।

मुख्यमंत्री ने भी भीड़ और धूल के शांत होने पर अपना भाषण शुरू किया। मुख्यमंत्री ने भी अपने भाषण में बताया कि खराब मौसम के चलते वह हेलीकॉप्टर में बाढ़सा नहीं आ सके मगर अब मौसम खुलने के कारण हेलीकॉप्टर उन्हें लेने आ गए है जिससे वह अगले कार्यक्रम में समय पर पहुंच सकेंगे।

पात्र अध्यापक भी पहुंचे रैली में
बादली। रैली में पात्र अध्यापक संघ ने भागीदारी करते हुए नियुक्ति कराने की मांग की। जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाषण देने के लिए खड़े हुए तो पंडाल के एक कोने से जयकारे लगने शुरू हो गए।

जयकारे लगाने वालों ने जहां भाजपा सरकार के जयकारे लगाए वहीं अपनी नियुक्ति की मांग भी रखी। संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछली सरकार ने जेबीटी का रिजल्ट जारी करते हुए उन्हें चयनित किया था मगर भाजपा सरकार ने उनकी नियुक्ति रोक रखी है। प्रदेश


में 9455 जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति रोक रखी है जिसकी मांग संघ द्वारा बार-बार की जा रही है। रैली में पहुंचकर नियुक्ति की मांग करने वालों में नरेन्द्र सोनीपत, प्रेम अहलावत, सचिन, अशोक, रविन, मोहन और अशोक अटेला सहित सैकड़ों युवा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed