फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress will be with the farmers' movement: D'Souza

किसान आंदोलन में साथ रहेगी कांग्रेस : डिसूजा

Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congress will be with the farmers' movement: D'Souza
महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा रविवार को आंदोलनकारी किसानों के टीकरी बार्डर पड़ाव में पहुंचीं और आंदोलनकारियों से बातचीत की। उन्होंने कांग्रेस की ओर से आंदोलन में किसानों का साथ देते रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आंदोलनकारी महिला किसानों से नेटा डिसूजा ने उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और किसान आंदोलन में शामिल होने के अनुभवों के बारे में बात की। उन्होंने किसानों के हकों के लिए लड़ने की कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता का किसानों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिन कानूनों को किसान चाहते ही नहीं, ऐसे कानून सरकार को तुरंत निरस्त कर देने चाहिए। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने के लिए उन्होंने कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्ण जून ने कहा कि किसान की लड़ाई कांग्रेस की लड़ाई है और पूरी कांग्रेस किसानों के साथ है। हरियाणा के अन्य जिलों के साथ झज्जर जिले के तमाम किसान भी आंदोलन में हर तरह सहयोग कर रहे हैं। नेटा डिसूजा के साथ किसान नेता कृष्ण जून के अलावा हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, हांसी से किरण मलिक, नीरज गौतम व कपिल कौशिक सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed