फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress MLA Says: Votes Were Not Bought; A 'Game' May Have Been Orchestrated at the Behest of Senior Leaders.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कांग्रेस विधायक बोले-वोट खरीदे नहीं गए, बड़े नेताओं के इशारे पर हो सकता है खेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA Says: Votes Were Not Bought; A 'Game' May Have Been Orchestrated at the Behest of Senior Leaders.
19jjrp20- पत्रकारों से बातचीत करते बादली से विधायक कुलदीप वत्स।
झज्जर। बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि कांग्रेस विधायकों की वोट पैसे से खरीदी गई हो बल्कि यह पूरा घटनाक्रम बड़े नेताओं के इशारे पर भी हो सकता है। उन्होंने राहुल गांधी से मांग की कि दिल्ली में बड़े पदों पर बैठे ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

वह वीरवार को हसनपुर में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट, चापलूस और गद्दार नेताओं की वजह से पहले हरियाणा में कांग्रेस का बना बनाया राज चला गया और अब राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग जैसी स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का जिक्र करते हुए वत्स ने उन्हें पिता समान बताया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को सभी क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की जानकारी है। हुड्डा और बीके हरिप्रसाद ने सभी की वोट अच्छे ढंग से देखी है। जब चार विधायकों का नाम सार्वजनिक किए तो पांचवें का क्यों नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप वत्स ने कहा कि उन्हें देश की कोई ताकत या धनराशि खरीद नहीं सकती और वह मरते दम तक हुड्डा के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने पार्टी हाईकमान को 5 मई तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि तब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती तो वह नई ऊर्जा के साथ अपनी राजनीतिक दिशा तय करेंगे।
उन्होंने पार्टी संगठन में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति को कई पद देने की परंपरा खत्म होनी चाहिए। पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि भूपेंद्र सिंह हुडा उनके लिए पिता समान हैं और वह उनके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि वह मरते दम तक कांग्रेस में ही रहेंगे।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के बयान पर पलटवार करते हुए वत्स ने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोधी उनके खिलाफ अफवाहें फैला रहे हैं लेकिन वह अपने क्षेत्र की जनता के सम्मान और विश्वास को कभी नहीं टूटने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed