फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress leader Rahul Gandhi Why was Rahul welcomed with radish Know what Congress leader did in Akhara

Rahul Gandhi: आखिर राहुल का मूली देकर क्यों किया गया स्वागत? जानें कांग्रेस नेता ने अखाड़े में क्या-क्या किया

Wed, 27 Dec 2023 10:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 27 Dec 2023 10:03 AM IST
सार

राहुल गांधी ने अखाड़े में कुश्ती के दांव-पेंच सीखने वाले नए पहलवानों और कोच वीरेन्द्र से मुलाकात की। रेसलर बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया ने इसी अखाड़े में कुश्ती की शुरुआत की थी। पहलवान बजरंग पूनिया ने बताया कि राहुल गांधी अखाड़े में हमारा रूटीन देखने आए थे।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi Why was Rahul welcomed with radish Know what Congress leader did in Akhara
राहुल गांधी को मूली देते कोच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार सुबह झज्जर के छारा गांव स्थित वीरेंद्र अखाड़ा में पहुंचे। यहां उन्होंने पहलवानों से मुलाकात की। उनके साथ पहलवान बजरंग पूनिया भी मौजूद रहे। यहां गुलदस्ता न होने पर अखाड़े के कोच ने खेत से मूली निकालकर उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने बजरंग पूनिया के साथ काफी देर अखाड़े में कुश्ती भी की।

विज्ञापन


राहुल गांधी करीब पौने घंटे तक अखाड़े में रुके। उन्होंने अखाड़े में कुश्ती के दांव-पेंच सीखने वाले नए पहलवानों और कोच वीरेन्द्र से मुलाकात की। वीरेंद्र ने ही बजरंग और दीपक पूनिया को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाए थे। रेसलर बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया ने इसी अखाड़े में कुश्ती की शुरुआत की थी। पहलवान बजरंग पूनिया ने बताया कि राहुल गांधी अखाड़े में हमारा रूटीन देखने आए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ये देखने आए थे कि एक खिलाड़ी का जीवन कैसा होता है। पहलवानों के बीच काफी समय बीताने के बाद राहुल गांधी दिल्ली की तरफ रवाना हो गए। राहुल गांधी सुबह के समय अखाडे़ में पहुंचे थे। यहां बता दें कि डब्ल्यूएफआई से पहलवानों के चल रहे विवाद के बाद राहुल गांधी बुधवार सुबह छारा पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed