{"_id":"659ef14c445ec168400d8848","slug":"congress-has-neither-leadership-nor-agenda-dhankhar-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7073-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के पास न नेतृत्व न एजेंडा : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के पास न नेतृत्व न एजेंडा : धनखड़
Thu, 11 Jan 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि मिशन 2024 को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। हरियाणा और देश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा के पास पीएम मोदी के रूप में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व और अमृत काल में भारत को विकसित बनाने का एजेंडा है। कांग्रेस के पास न नेतृत्व है और न ही एजेंडा। वह घर-घर अभियान की बजाय प्रदेश में अपना परिवार जोड़े।
वह बुधवार को भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा के साथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन पन्ने पन्ने तक मजबूत है। दूसरी तरफ कांग्रेस की राह बिखराव की ओर है, संगठन भी खड़ा नहीं कर पा रही है। धनखड़ ने कहा कि भाजपा की यह खूबी है कि सभी कार्यकर्ता मिलकर एक टीम के रूप में काम करते हैं। जिसको जो भी दायित्व मिले, उक्त दायित्व को निभाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता अपना सर्वश्रेष्ठ देता है। साधारण से असाधारण की यात्रा भाजपा में ही संभव है। दूसरी राजनीतिक पार्टियों में पद परिवारों तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी समाज की बेटी, उपराष्ट्रपति के पद पर किसान का बेटा और प्रधानमंत्री के पद पर गरीब परिवार का बेटा गरिमामय ढंग से कार्य कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा को पदभार संभालने पर बधाई दी। धनखड़ ने कहा कि रोहतक लोकसभा की सीट और जिला झज्जर की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में भी कमल खिला हुआ है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, विक्रम कादियान, केशव सिंघल, विकास वाल्मीकि मौजूद रहे।