{"_id":"6ac1dd26966557505a08ed21","slug":"congress-block-conference-in-bahadurgarh-sanjay-dutt-and-deepender-hooda-are-the-chief-guests-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन, संजय दत्त और दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि, संगठन को मजबूत करने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन, संजय दत्त और दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि, संगठन को मजबूत करने पर मंथन
Sun, 04 Oct 2026 10:29 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:29 AM IST
सार
राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रिय भागीदारी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहादुरगढ़ के रॉयल सेलिब्रेशन में आज 12 बजे बहादुरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने आयोजन स्थल पर बैठने, स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बहादुरगढ़ ब्लॉक के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रिय भागीदारी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के सम्मेलन में पहुंचने से कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुबह समय पर रॉयल सेलिब्रेशन पहुंचने की अपील की।