{"_id":"6559163982a83e74e50c5b16","slug":"computer-service-of-tehsil-and-saral-centers-will-be-disrupted-for-three-hours-on-22nd-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-5570-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 22 को तीन घंटे बाधित रहेंगी तहसील व सरल केंद्रों की कंप्यूटर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 22 को तीन घंटे बाधित रहेंगी तहसील व सरल केंद्रों की कंप्यूटर सेवा
Sun, 19 Nov 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय परिसर में आयोजित हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ जिला झज्जर इकाई की बैठक में वर्तमान जिला कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संदीप राठी को जिलाध्यक्ष और रंजन बख्शी को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा संगठन की मांगों पर कार्रवाई न करने पर 22 को उपतहसील, तहसील व सरल केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली कंप्यूटर संंबंधी सेवाएं सुबह 9 से लेकर दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेंगी।
जिला प्रेस सचिव संजीव कुमार, सह प्रेस सचिव दीपक सैनी, कोषाध्यक्ष अनुज माथुर, सह कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, ऑडिटर कुलदीप सैनी, राकेश सचिव, मुख्य सलाहकार जितेंद्र कायाण व प्रवीन वशिष्ठ को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह मौजूद रहे। उनकी अध्यक्षता में ही कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संदीप राठी ने बताया कि 22 नवंबर को सुबह नौ से 12 बजे तक काम नहीं करेंगे और जिला मुख्यालय पर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला मंत्री राकेश व उपाध्यक्ष रंजन बख्शी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा उनके संगठन की सालों से की जा रही मांगों को नहीं माना गया, इसलिए पूरे प्रदेश के कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज में मौजूदा सरकार के खिलाफ रोष में हैं। उन्होंने बताया कि डिट्स का केंद्रीयकरण करते हुए बजट का प्रावधान किया जाए। सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सर्जित किए जाए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजे गए कर्मचारियों को वापस डिट्स में शामिल किया जाए। 58 साल तक सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। पद के अनुसार समान काम समान वेतन दिया जाए, सरकार रेगुलेशन एक्ट लेकर आती है तो डिट्स को शामिल करते हुए रेगुलर किया जाए, लेकिन आज तक किसी भी मांग को सरकार द्वारा नहीं माना गया है। प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह व विकास कुमार प्रदेश मंत्री ने बताया कि 26-27 नवंबर को पूरे प्रदेश में सभी पक्ष और विपक्ष के विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा, यदि फिर भी सरकार नहीं चेतती है तो आने वाले नौ दिसंबर से पैदल यात्रा शुरू की जाएगी, जो मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में ज्ञापन सौंपने के साथ खत्म होगी। इस अवसर पर जितेन्द्र कादयान, कुलदीप सैनी, दीपक कुमार, सुनील, विकास, संजीव कुमार, अशोक, नवीन, मुकेश कुमार, जसबीर, जयप्रकाश, यशपाल, सुरेन्द्र, भावना, बनीता प्रदेश उपाध्यक्ष मौजूद रहे।