फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Complaint given to the police for not getting the stick at the time of Holika Dahan

Jhajjar-Bahadurgarh News: होलिका दहन के समय डांडा न मिलने पर पुलिस को दी शिकायत

Sat, 11 Mar 2023 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Complaint given to the police for not getting the stick at the time of Holika Dahan
साल्हावास। क्षेत्र के गांव झामरी में होलिका दहन के समय डांडा (प्रह्लाद का प्रतीक) न मिलने पर आक्रोश बढ़ गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में झाड़ली पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

मान्यता अनुसार होलिका दहन के समय प्रह्लाद का प्रतीक डांडा गायब मिला।गांव में आक्रोश बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने वीरवार को इस मामले में पंचायत बुलाई। पंचायत में गांव के ही लोगों पर होली का डांडा उखाड़ने का आरोप लगा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के तुच्छ मनोवृत्ति के लोगों ने ऐसा घिनौना काम करके लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई फिर इस तरह का काम न करें।
विज्ञापन

झाड़ली चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed