{"_id":"65cbf29fd386b7aeeb08f9f4","slug":"competitions-organized-in-government-schools-on-tobacco-prohibition-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107898-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तंबाकू निषेध पर राजकीय विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तंबाकू निषेध पर राजकीय विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन
Wed, 14 Feb 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरड़ा में कई प्रतियोगिताएं कराई गई। विद्यालय प्राचार्य बलजीत सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर से डॉक्टर राजेश सिंगला, डाक्टर यशु सिंगला ने तंबाकू के शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
विद्यार्थियों को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में बिंदु कक्षा 11, साक्षी कक्षा 8, वर्षा कक्षा 8 अलग-अलग समूहों में प्रथम, प्रिया, जानकी व कीर्ति द्वितीय, अंकुर, सनी व निशु तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को विद्यालय प्राचार्य बलजीत सिंह व डॉक्टर राजेश सिंगला ने आकर्षक इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक सत्यपाल, सुमित, बिजेंद्र, जोगेंद्र, सुमेर सिंह, बिजेंद्र व नरेंद्र उपस्थित थे।