फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Competition among contractors to take tender, lower rates

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठेकेदारों में टेंडर लेने की होड़, कम लगाए रेट

Thu, 01 Feb 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 01 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Competition among contractors to take tender, lower rates
झज्जर। शहर में नगर परिषद द्वारा लगभग 18 से 20 करोड़ रुपये से कराये जाने वाले विकास कार्यों को पाने के लिए इस बार ठेकेदारों में होड़ लगी है। काम को पाने के लिए ठेकेदारों ने कई टेंडरों के माइनस में रेट लगा दिए। इससे नगर परिषद को तो फायदा पहुंचा, लेकिन ठेकेदारों को तय रेट से भी कम में काम करना पड़ेगा। इससे सवाल यह भी खड़ा होता है कि माइनस में रेट देकर काम लेने पर क्या ठेकेदार के काम की गुणवत्ता रहेगी। हालांकि माइनस में रेट लगाने वाले ठेकेदारों से परफारमेंस सिक्योरिटी जमा करवाई जाएगी, जिससे कि गुणवत्ता में दिक्कत आने पर उसमें से राशि काटी जा सके।
विज्ञापन

नगर परिषद ने 20 से अधिक विकास कार्यों के लिए दिसंबर में टेंडर जारी किया था, जो पहले जनवरी में खोले गए। फिलहाल नगर परिषद ने चार टेंडरों की तकनीकी और फाइनेंशियल बिड खोली है। इसमें जिन ठेकेदारों ने बिड लगाई थी, उनमें से अधिकतर ने माइनस में रेट दिए हैं, जो 3 से 10 प्रतिशत के बीच में है। फिलहाल नगर परिषद ने चार टेंडरों को ओपन कर दिया गया है। इनका वर्क ऑर्डर जल्द जारी कर दिया जाएगा। उसके बाद ही काम शुरू होंगे।
विज्ञापन


बाकी कार्यों की तकनीकी बिड जांच कर रही कमेटी
बड़े कार्यों के लिए अलग से नगर परिषद द्वारा तकनीकी कमेटी बनाई गई है, जो बिड की तकनीकी जांच करती है। फिलहाल बाकी टेंडरों की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद फाइनेंशियल जांच की जाएगी। इसमें जिसके रेट कम होंगे और नियम पूरे होंगे, उनको वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसेट
डायमंड चौक से आंबेडकर चौक तक बनेंगे नाले
नगर परिषद द्वारा डायमंड चौक से आंबेडकर चौक तक नए नाले बनाए जाएंगे। इस पर लगभग 16 लाख 20 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। इसका टेंडर ओपन हो चुका है। इसी प्रकार से शहर के विभिन्न पार्कों में ओपन जिन उपकरण व विभिन्न झूले लगाए जाएंगे। इस पर 15 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसके अलावा जिला बार में सांसद निधि से लाइब्रेरी व लिफ्ट का निर्माण होगा। इस पर 11 लाख रुपये की राशि खर्च होनी है। साथ ही रामबाग श्मशान घाट पर सीसी रोड बनाया जाएगा। इस पर 18 लाख 5 हजार की राशि खर्च की जाएगी। इन सभी के टेंडर ओपन हो चुके हैं। जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे।


वर्जन
कुछ टेंडर ओपन कर दिए गए हैं, जबकि बड़े कार्यों की तकनीकी जांच की जा रही है। जिन ठेकेदारों के माइनस में रेट आए हैं, उनसे परफारमेंस सिक्योरिटी राशि जमा कराई जाएगी। उसके बाद ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।-मनजीत दहिया, एक्सईएन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed