फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Company supervisor in the grip of high fever, died

Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईवा की चपेट में आया कंपनी सुपरवाइजर, मौत

Sat, 01 Apr 2023 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Company supervisor in the grip of high fever, died
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-16 स्थित सोमानी कंपनी परिसर में वीरवार रात एक हादसा हो गया। कंपनी में काम करने के दौरान एक कर्मचारी हाईवा ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार को सेक्टर-16 चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान पर इस संबंध में हाईवा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी आरोपी चालक फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी हिरासत में होगा।
विज्ञापन

मृतक की पहचान करीब 47 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। संजय बहादुरगढ़ के गांव सोलधा का निवासी था। जानकारी के अनुसार, वह सोमानी कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत था। वीरवार की रात को वह कंपनी परिसर में ही था। वहां एक हाईवा चालक मिट्टी उतारकर बैक हो रहा था। इसी दौरान संजय चपेट में आ गया। उसे गंभीर चोट आई थी। सांस थम चुकी थी। अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सेक्टर-16 चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुक्रवार को परिजनों के बयान लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन

शिकायत में संजय के जीजा दिनेश कुमार ने कहा है कि ड्यूटी के दौरान हाईवा चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। चालक मौके से फरार हो गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उधर, जांच अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी नंबर मिल गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed