Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Commission agents kept the grain market closed over the lifting of the harvest.

Jhajjar-Bahadurgarh News: फसल के उठान के लिए आढ़तियों ने बंद रखी अनाज मंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Commission agents kept the grain market closed over the lifting of the harvest.
फोटो नई अनाज मंडी परिसर में उठान के लिए रखे हुए बैग। संवाद
गोहाना। नई अनाज मंडी में शुक्रवार को धान की खरीद बंद रखी। आढ़तियों ने फसल के उठान के लिए अनाज मंडी बंद रखी। दिनभर में करीब 65 हजार बैग का उठान करवाया गया। अनाज मंडी में रविवार को भी धान की खरीद बंद रहेगी। इस दिन दिवाली का पर्व होने के चलते आढ़तियों और व्यापारियों ने खरीद बंद रखने का निर्णय लिया है। खरीद बंद रखने को लेकर आढ़तियों अनाज मंडी में मुनादी करवाकर किसानों को भी फसल नहीं लेकर आने के मैसेज भेज दिए हैं।
विज्ञापन


नई अनाज मंडी में प्रतिदिन करीब 70 हजार क्विंटल तक धान की आवक हो रही है। इसके कारण तीन दिनों तक शहर की सड़कों और अनाज मंडी परिसर में जाम की स्थिति बनी रही। अधिक आवक के कारण फसल का उठान भी प्रभावित हो रहा था। मंडी परिसर में हर तरफ अनाज से भरे बैग रखे हुए हैं। इससे किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल रहा था। आढ़तियों ने अनाज मंडी में व्यवस्था बनाने के लिए शुक्रवार को फसल की खरीद बंद रही। किसानों को खरीद बंद होने की पूर्व सूचना देने के कारण शुक्रवार को फसल की आवक भी नहीं हुई।
विज्ञापन

अनाज मंडी में फसल की आवक
किस्म आवक (क्विंटल में)
पीआर 110552
1509 580233
डीबी 15589
1121 385625
कपास 4146
बाजरा 5821

अनाज मंडी में फसल के उठान के लिए खरीद बंद रखी गई। इससे शनिवार को किसानों को फसल उतारने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सकेगा। दिवाली के दिन भी अनाज मंडी में खरीद बंद रखी जाएगी। इस संबंध में किसानों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप मलिक, प्रधान, दि फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed