{"_id":"611bfb4b8ebc3e431975d1a9","slug":"colleges-will-verify-the-documents-of-applicants-from-today-jhjhar-news-rtk6212007109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में आज की होगी कागजात की वेरिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में आज की होगी कागजात की वेरिफिकेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए अब तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के कागजों की वेरिफिकेशन 18 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। इस बार यह नई प्रक्रिया उत्तर शिक्षा विभाग की तरफ से शुरू की गई है। जिसके आधार पर कॉलेजों में ऑनलाइन कागजात की वेरिफिकेशन होगी।
विद्यार्थियों ने पहली प्राथमिकता में जिस कॉलेज को भरा है उसमें पहले वेरिफिकेशन होगी। अगर इन कॉलेजों में आवेदन के हिसाब से मेरिट सूची में विद्यार्थी का नाम नहीं आएगा तो उसकी दूसरी प्राथमिकता के आधार पर उस कॉलेज में वेरिफिकेशन के लिए कागजात भेजे जाएंगे। सोमवार से कॉलेजों में आवेदन के लिए पोर्टल खोला जा चुका है। विद्यार्थियों ने सोमवार की दोपहर बाद से आवेदन प्रक्रिया शुरू की हुई है। लेकिन उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अभी तक यह नहीं दर्शाया जा रहा है कितने विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। हालांकि कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत में बच्चों का रुझान कम रहता है। आवेदन की अंतिम तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती है तो उसके अनुरूप ही आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने लगती है। एक बार आवेदन के दौरान पांच कॉलेज भरे जा सकते हैं।
- आवेदन में परिवार पहचान पत्र अनिवार्य
इस साल शिक्षा विभाग की तरफ से कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया के लिए पहली बार परिवार पहचान पत्र मांगा गया है। आवेदन के समय बच्चों को परिवार पहचान पत्र देना अनिवार्य किया गया है। पहली मेरिट लिस्ट विभाग की तरफ से 2 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल पर संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- आज ऑनलाइन भेजे जाएंगे कागजात
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने कहा कि बुधवार से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या पोर्टल पर दर्शाई जाने लगेगी। बुधवार को ही कॉलेजों में ऑनलाइन कागजात वेरिफिकेशन के लिए आएंगे। उसके बाद ही कॉलेजों को यह पता चल पाएगा कि किस कॉलेज में कितने विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कॉलेजों की तरफ से कागजात वेरिफिकेशन के बाद ही आवेदनकर्ताओं को पहली मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा।