फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   College seats will not be filled on first merit basis

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहली मेरिट से नहीं भरेंगी कॉलेजों की सीटें

Mon, 08 Jul 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 08 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
College seats will not be filled on first merit basis
बादली। कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए पहली मेरिट आ चुकी है। मेरिट के हिसाब से प्रवेश शुरू हो गए हैं, लेकिन पहली मेरिट के हिसाब से कॉलेजों में सीटें पूरी नहीं हुई हैं। फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 9 जुलाई है। मेरिट लिस्ट के अनुसार छात्र आन लाइन प्रक्रिया से फीस जमा करवाने में लग गए हैं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन फार्म भरते समय जिस कॉलेज को पहली पसंद के रूप में भरा गया है, उसका सत्यापन उसी कॉलेज में ऑनलाइन ही होगा। बादली स्थित चौधरी धीरपाल सिंह कॉलेज में अभी तक विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 450 आवेदन आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा बीए के लिए अब तक आवेदन जमा हुए। अब लिस्ट में बीए में सबसे ज्यादा 153 छात्र जबकि बीकॉम के मात्र 3 छात्र पहली मेरिट लिस्ट में स्थान बना सके हैं। लाइफ साइंस में सीटों से ज्यादा 39 रजिस्ट्रेशन हुए जबकि बीए ज्योग्राफी में मात्र 10 रजिस्ट्रेशन हैं। दोनों ही विषयों में 40-40 सीटें निर्धारित हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य आनंद कादयान के अनुसार कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत ही दाखिले किए जा रहे हैं। लिस्ट के बाद 9 जुलाई तक पहली लिस्ट में आए छात्रों को फीस जमा करवानी है जबकि दूसरी लिस्ट 11 जुलाई को लगाई जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया 16 जुलाई से होगी। कालेज बादली की मीडिया प्रभारी डाक्टर पूनम रानी ने बताया कि जीव विज्ञान में 220 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन हुए हैं जिससे छात्रों का रूषान ज्यादा देखने को मिल रहा है। पहली लिस्ट में 8 छात्रों ने स्थान बनाया है। जिन विषय में निर्धारित सीटों से ज्यादा रजिस्टे्रशन हुए है, वहां पर मेरिट को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्स

सीट
आवेदन
मेरिट लिस्ट
बीए

400
279
153
बीकाम

80
23
3
बेचलर ज्योग्रोफी 40 10
10
बीएससी (लाइफ साइंस) 20 39
8
बीएससी (फिजिकल साइंस)
80
44
6
बीएससी केमिस्ट्री
40
38
27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed