फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cold in the morning and evening, hot in the afternoon, people are getting sick

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह-शाम ठंड, दोपहर गर्म, लोग हो रहे बीमार

Fri, 06 Dec 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Dec 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Cold in the morning and evening, hot in the afternoon, people are getting sick
-फोटो 59 : नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। सुबह-शाम मौसम में ठंड हो रही है और दोपहर के समय तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस होती है। इसके कारण मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है और लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इससे खांसी-खराश, गले में सूजन और दर्द की परेशानी बढ़ रही है। सर्दी लगने से बच्चों के टॉन्सिल फूलने से दर्द कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के नागरिक अस्पताल में आए दिन इन बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। बाल रोग चिकित्सक डॉ. अजय कुमार और फिजिशियन डॉ. सुंदरम लोगों को बदलते मौसम में खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. सुंदरम ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों में तेज बुखार, सिर में दर्द, जुकाम-खांसी और गले में खराश के अधिक मरीज हैं। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनको तेज बुखार, सिर और हाथ-पैरों में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन

ठंडी सामग्री खाने-पीने से बच्चों की हालत खराब मिल रही है। बुखार, गले में खराश के चलते नींद पूरी नहीं होने से बच्चे चिड़चिड़े भी हो रहे हैं। शादियों का सीजन चल रहा है। इनमें बच्चे आइसक्रीम व तली चीजों का सेवन करने से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिन में गर्मी और सुबह-रात को पारा कम होने से लोग वायरल फीवर के चपेट में आ रहे हैं। खांसने से वायरस के संपर्क में आने पर घर के दूसरे लोग भी 2-3 दिन में चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed