फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CM Flying Squad raids on three factories manufacturing food products in Bahadurgarh

बहादुरगढ़: फूड प्रोडक्ट बनाने वाली तीन फैक्टरियों पर सीएम फ्लाइंग स्क्वायड का छापा, 11 सैंपल लिए

Fri, 15 Jul 2022 04:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 04:10 AM IST
सार

आयुर्वेद अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मौके पर बुलाकर टेबलेट, कैप्सूल व पाउडर फार्म में बने न्यूट्रीशन के सैंपल लिए गए। सैंपलों को जांच के लिए करनाल व कुरुक्षेत्र स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
CM Flying Squad raids on three factories manufacturing food products in Bahadurgarh
फैक्टरी में जांच के लिए सैंपल लेती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआइई) पार्ट बी में फूड प्रोडक्ट बनाने वाली तीन फैक्टरियों पर सीएम स्कवायड की टीम ने छापा मारा है। टीम ने मौके पर आयुर्वेद अधिकारी मुकेश गोस्वामी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोगेंद्र को बुलाकर सैंपलिंग करवाई है।

विज्ञापन


टेबलेट, कैप्सूल और पाउडर फॉर्म में बने न्यूट्रीशन व अन्य फूड प्रोडक्ट के इन फैक्टरियों से 11 सैंपल लिए गए हैं। इसमें आयुर्वेदिक दवाई के दो सैंपल भी शामिल हैं। सैंपलों को जांच के लिए करनाल व कुरुक्षेत्र स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। अगर सैंपल जांच में फेल पाए जाते हैं तो संबंधित फैक्टरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, सीएम स्कवाड को सूचना मिली थी कि एमआइई पार्ट बी स्थित 1691, 2226 और 2182 में नकली दवाइयां बनती हैं। सूचना के आधार पर रोहतक से ड्रग कंट्रोल कृष्ण कुमार को साथ लेकर इन तीनों फैक्टरियों में छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान पता चला कि ये फैक्टरियां तो सिर्फ जिम करने वाले युवाओं के लिए फूड प्रोडक्ट बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी कैप्सूल, टैबलेट व पाउडर फॉर्म में न्यूट्रीशन बनाती हैं। 1691 में आयुर्वेदिक दवाइयां भी बनती हैं। इस पर आयुर्वेद अधिकारी मुकेश गोस्वामी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोगेंद्र को मौके पर बुलाया गया और सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 1691 नंबर फैक्टरी से पांच 2226 व 2182 से दो-दो सैंपल लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed