फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CM Flying raids three places

सीएम फ्लाइंग ने तीन स्थानों पर मारे छापे

Thu, 22 Oct 2020 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raids three places
सोया सॉस के सेंपल लेती विभाग की टीम। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। बुधवार को सीएम फ्लाइंग ने त्योहरी सीजन के चलते में तीन स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सरसों तेल, बटर स्कॉच केक, ब्रेड के अलावा सोया सॉस के सैंपल भी लिए गए। सीएम फ्लाइंग द्वारा लिए गए सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। त्योहारी सीजन में मिलावटी और नकली सामान की बिक्री रोकने के उद्देश्य से सीएम फ्लाइंग सब इंस्पेक्टर जय भगवान के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे। उनके अलावा टीम में धर्मेंद्र व राजवीर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगिंदर, मनदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने अनाज मंडी के पास स्थित एक दुकान पर छापा मारा। यहां से बड़ी मात्रा में निम्न दर्जे की सॉस पाई गई, जिसके चार सैंपल लिए गए। छिक्कारा चौक के पास स्थित एक ऑयल मिल पर भी छापा मारा। जहां बड़ी मात्रा में सरसों का तेल मिला। यहां से भी सरसों के तेल के चार सैंपल लिए गए। मिल में करीब 3700 लीटर सरसों का तेल और करीब 700 लीटर रिफाइंड था। खबर है कि तेल में मिलावट की सूचना के बाद छापे की कार्रवाई की गई। इस दौरान बेरी गेट बेकरी पर भी छापा मारा। यहां से बड़ी मात्रा में घटिया केक और ब्रेड बरामद कर सैंपल लिए। बताया जा रहा है कि बिना रजिस्ट्रेशन के यह बेकरी चल रही थी।
विज्ञापन

कार्रवाई से मचा हड़कंप
छापे की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। खासकर मिलावटखोरों ने तो अपनी दुकानें तक कई स्थानों पर बंद कर दी। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई दीपावली तक जारी रखे जाने की आवश्यकता जताई है, ताकि मुनाफाखोर त्योहारों के मौके पर लोगों के स्वास्थ्य से न खेल सके। त्योहारी सीजन के चलते सीएम फ्लाइंग की ओर से खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ हर रोज छापेमारी की जा रही है। बड़ी मात्रा में नकली और मिलावटी पदार्थों की सैंपलिंग की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को झज्जर में सीएम फ्लाइंग ने गुरुग्राम मार्ग स्थित सब्जी मंडी के सामने एक डेयरी पर छापेमारी की। यहां इस डेयरी में बैगर लेबल की सोया सॉस बेची जा रही थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जब इस सॉस को देखा तो एक बार तो उस पर कोई लेबल नहीं था। अधिकारियों ने जब इस बारे में डेयरी मालिक से जानकारी लेनी चाही तो वह इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बाद में अधिकारियों ने वहां बगैर लेबलिंग की इस सॉस के 9 कैन कब्जे में लेकर उसकी सैंपलिंग की और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान यदि सैंपल फेल आते हैं तो फिर दंडनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। छापेमारी के दौरान सरसों के तेल, सोया सॉस, केक व ब्रेड के सेंपल लिए गए हैं।
- जय भगवान सिंह, सीएम फ्लाइंग, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed