फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   cm flying raid in polything

सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई, दो गोदामों से सवा आठ क्विंटल पॉलिथीन बरामद, किया जुर्माना

Sat, 24 Oct 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
cm flying raid in polything
-फोटो 3 : अग्रवाल कॉलोनी में गोदाम पर कार्रवाई करने पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम व नप अधिकारी। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को भी शहर की अनाज मंडी के नजदीक स्थित कई पॉलिथीन गोदामों पर कार्रवाई की। इस दौरान दो गोदामों से सवा आठ क्विंटल पॉलिथीन को जब्त किया। कार्रवाई में नगर परिषद के सीएसआई बलबीर सिंह भी सीएम फ्लाइंग के साथ मौजूद रहे। नगर परिषद की ओर से दोनों गोदामों के संचालकों पर 25-25 हजार का जुर्माना भी किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएम के उड़नदस्ते रोहतक को विनीत पुत्र भीमसेन निवासी अग्रवाल कॉलोनी बहादुरगढ़ के गोदाम पर प्रतिबंधित पॉलीथिन (थैलियां) बेचने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने वहां पर कार्रवाई की। मौके से 3 क्विंटल 25 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद हुई। इसके अलावा गौरव पुत्र बुल सिंह निवासी अग्रवाल कॉलोनी के गोदाम से टीम को 5 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। कार्रवाई सीएम फ्लाइंग में सब इंस्पेक्टर जयभगवान के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने वीरवार को भी शहर में बादली रोड पर रणजीत कॉलोनी स्थित एक मकान में कार्रवाई करके एक व्यक्ति को प्लास्टिक की थैली का अवैध कारोबार करते हुए पकड़ा था। नप टीम ने उक्त शख्स पर भी 25000 रुपये जुर्माना लगाया था। सरकार द्वारा पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध के आदेश देने के बाद भी शहर में इसका खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed