{"_id":"668744226b565764e5002c47","slug":"cm-flying-did-not-find-three-employees-including-the-principal-in-the-government-school-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111654-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग को सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल सहित तीन कर्मचारी नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग को सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल सहित तीन कर्मचारी नहीं मिले
Fri, 05 Jul 2024 06:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
झज्जर में स्थित मतस्य विभाग में छापेमारी के दौरान जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टी
झज्जर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से एक सरकारी स्कूल व निजी स्कूल पर रेड की। एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल सहित तीन कर्मचारी नहीं मिले। प्रिंसिपल व एक कर्मचारी बिना अनुमति छुट्टी पर मिले, जबकि एक कर्मचारी डीईओ कार्यालय गया, लेकिन डीईओ ने किसी काम नहीं बुलाने की बात कही। इसके अलावा रूढियावास में एक निजी स्कूल बिना मान्यता के चलते मिला। तीसरी कार्रवाई जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय में की गई। यहां रिकार्ड चेक किया गया। साथ ही तालाबों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।
केस-एक
टीम स्कूल पहुंची, प्रिंसिपल व अन्य कर्मी नहीं मिले
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक, डीईओ. राजेश कुमार, बीईओ विजयबाला मातनहेल व गुप्तचर इकाई झज्जर की संयुक्त टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकेड़ी मदनपुर की प्रिंसिपल द्वारा स्कूल में अपनी ड्यूटी का ठीक से निर्वहन ना करने स्कूल में बरती जा रही अनियमितता करने के संबंध में जांच की। जांच के दौरान मौका पर पीजीटी धीरज कुमार ईंचार्ज का काम करते मिला। उसने हाजिरी रजिस्टर पेश किया। हाजिरी रजिस्टर का निरीक्षण करने पर प्राचार्य अल्का सहित 2 अन्य अध्यापक पीजीटी बिमला देवी व प्रमिला देवी गैर हाजिर मिली। बाकी स्टॉफ हाजिर मिला। प्राचार्य अल्का के हाजिरी रजिस्टर कॉलम में तीन व चार जुलाई की ऑनलाइन छुट्टी लिखी हुई मिली। मौके पर कोई लिखित में लीव नहीं मिली। बिमला देवी के कॉलम में ओएसडी डीईओ ऑफिस दर्शाया हुआ मिला, परन्तु किस कार्य से गई हुई हैं, ये नहीं दर्शाया गया था। डीईओ ने बताया कि उन्होंने बिमला देवी को कार्यालय नहीं बुलाया है। प्रमिला देवी के कॉलम में सीएल छुट्टी लिखी मिली, लेकिन मौके पर कोई लिखित छुट्टी नहीं मिली। इन तीनों अध्यापिकाओं ने स्कूल छोड़ने बारे में उच्च अधिकारियों से कोई छुट्टी या अनुमति लेनी नहीं पाई गई। पीजीटी धीरज कुमार ने बताया कि स्कूल का रिकॉर्ड प्राचार्य अल्का के पास रहता है। वह खुद अलमारी में रखकर चाबी अपने पास रखती हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया प्राचार्य अल्का की शिकायत की जांच खण्ड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी ने करके रिपोर्ट मुख्यालय पंचकूला भेजी गई थी। इस पर 6 मई को निर्देशक शिक्षा विभाग पंचकूला ने चार्जशीट कर दिया है।
केस-दो
बिना मान्यता के चलता मिला स्कूल
टीम ने गांव रूडियावास में सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बरती जा रही अनियमितता करने के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौका पर प्रिंसिपल अंजू शर्मा मौके पर हाजिर मिली। उसने बताया कि यह स्कूल व अकेडमी भूषण लाल भारद्वाज की है। यह स्कूल पहले एपैक्स के नाम से चलता था, जो पहली से 12वीं तक था। अंजू शर्मा ने बताया कि यह स्कूल उन्होंने 2023 में जयंत जाखड़ निवासी दुबलधन से खरीदा हुआ है। हमने स्कूल की पूरी पेमेंट दे दी है, लेकिन अभी तक यह स्कूल उनके नाम नहीं हुआ है। इसका कोर्ट में केस चला हुआ है। यह हॉल में सैनिक अकेडमी के नाम से स्कूल चल रहा है। जब टीम ने मान्यता का रिकार्ड मांगा तो कोई रिकार्ड नहीं मिला और न ही स्कूल का नाम बदलने की कोई अनुमति मिली। स्कूल में 13 अध्यापक कार्यरत हैं जबकि पहली कक्षा से नौवीं कक्षा तक कुल 144 बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षा विभाग ने बिना अनुमति स्कूल चलाने पर पहले भी नोटिस दिया गया, लेकिन बंद नहीं किया गया। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन
केस-तीन
खंगाला मत्स्य विभाग का रिकार्ड
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व गुप्तचर इकाई झज्जर की संयुक्त टीम ने वीरवार को मत्स्य विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला मत्स्य अधिकारी अमित सिंह अपने कार्यालय में हाजिर मिले। उनकी मौजूदगी में कार्यालय के कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चैक किया गया। कार्यालय में कुल 12 कर्मचारी हैं, जिनमें से दो कर्मचारी फिशरमैन भूपेन्द्र सिंह 16 अगस्त तक अर्जित अवकाश पर पाया गया व फिशरमैन निकेश आकस्मिक अवकाश पर मिला। इनके अतिरिक्त सभी कर्मचारी हाजिर मिले। सभी कर्मचारियों ने बायोमैट्रिक से हाजिरी लगा रखी थी। विभाग को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 18267148 रुपये मिले, जिनमें से इस योजना पर 17785682 रुपये की सब्सिडी लाभार्थियों को दी जानी मिली। प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत एक ही परिवार के दो सदस्यों को सब्सिडी का लाभ देना नहीं पाया गया। टीम ने प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत लाभार्थियों का रिकार्ड चैक किया गया। चैक करने उपरांत पाया गया कि इस योजना के तहत झज्जर में कुल 28 आवेदकों ने आवेदन किया था। मत्स्य विभाग ने सभी आवेदकों का आवेदन मंजूर किया पाया गया। इस योजना का लाभ लेने वाले जिला झज्जर 4 सामान्य जाति के पुरुष व 15 सामान्य जाति की महिला तथा 9 अनुसूचित जाति की महिला शामिल हैं। वर्ष 2023-24 में मत्स्य विभाग को प्राप्त बजट के संबंध में रिकार्ड चैक किया गया तो पाया गया कि अनुसूचित जाति योजना के तहत 1764000 रुपये प्राप्त हुए, इनमें से 1674168 रुपये खर्च किए गए। इसी प्रकार इंटैनशिव फिसरीज डिवलेपमेंट प्रोग्राम के लिए 1592238 रुपये प्राप्त हुए, जिसमें से 720101 रुपये खर्च किए गए। इसके बाद तालाबों का निरीक्षण भी किया गया, जिसका रिकार्ड सही मिला।