फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CM Flying and Food Safety Department raided RO Plant

आरओ प्लांट पर सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा

Wed, 10 Nov 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
CM Flying and Food Safety Department raided RO Plant
पानी के सैंपल लेती टीम। - फोटो : Bahadurgarh
गांव लोहट में बिना लाइसेंस के चल रहे आरओ प्लांट पर सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से संयुक्त छापा मारा। टीम ने आरओ प्लांट से बोतल बंद पानी के दो नमूने लिए और उन्हें सील लगाकर जांच के लिए भेज दिया है। पानी की करीब दो हजार पेटियों को सील कर दिया है। पानी की गुणवत्ता निम्न स्तर की पाई गई तो प्लांट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर संयुक्त टीम ने लोहट देवरखाना रोड स्थित हैनी एक्वा प्रोडक्ट वाटर प्लांट पर दस्तक दी। यहां बोतलों में बंद पैक करके बेचा जाता है। आरओ प्लांट पर कार्रवाई के दौरान पानी की बोतल सील करने का काम किया जा रहा था। छापे मारने के अभियान का नेतृत्व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह और सीएम फ्लाइंग अधिकारी जयभगवान ने किया। टीम के पहुंचते ही सभी काम रोककर सैंपल लेने शुरू कर दिए। अधिकारियों की ओर से आरओ प्लांट का लाइसेंस मांगा गया तो मालिक कोई लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। हालांकि शुरू में मालिक ने अधिकारियों को बरगलाने का प्रयास किया और लाइसेंस होने की बात कही लेकिन बाद में किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं मिला। इस पर टीम ने पानी के सैंपल लेने शुरू किए। वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने सैंपल देने से भी मना कर दिया लेकिन टीम की ओर से विभागीय कार्रवाई करने की हिदायत देने के बाद सैंपल दिए गए। प्लांट से दो अलग-अलग सैंपल लिए गए जिसमें ब्रिसली और एवोका वाटर का मार्का लगा हुआ था। प्लांट पिछले कई सालों से लोहट गांव में स्थापित है। यहां से पानी की बोतल सील करके झज्जर, गुरुग्राम और दिल्ली में सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

आरओ प्लांट में दोपहर एक बजे टीम ने कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई शाम सात बजे के बाद तक जारी रही। इस दौरान पहले प्लांट मालिक ने आने में देर कर दी। दो घंटे बाद मालिक पहुंचा तो लाइसेंस देने के लिए टीम को बरगलाने में समय निकाल दिया। बाद में टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू करते हुए प्लांट में मौजूद पानी की सभी बोतलों को पेटियों के साथ एक गोदाम में सील कर दिया। कार्रवाई देर शाम तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ प्लांट से दो अलग-अलग नमूने लिए गए हैं। दोनों को जांच के लिए करनाल भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त चार लाख कीमत का पानी सील कर दिया गया है। नमूनों की की रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पानी सील कर नमूने भेजे जा रहे हैं। प्लांट मालिक की ओर से अब तक कोई लाइसेंस भी नहीं दिया गया है। -डॉ. जोगेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed