फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cleaning of the city went haywire, garbage dumped at the gate of the Municipal Corporation office.

Jhajjar-Bahadurgarh News: चरमराई शहर की सफाई, नप कार्यालय के गेट पर कूड़ा डाला

Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of the city went haywire, garbage dumped at the gate of the Municipal Corporation office.
झज्जर। मांगों को लेकर कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मी सोमवार को आर-पार की लड़ाई के मूड़ में आ गए। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय के गेट पर कूड़ा डालकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेेबाजी की। उधर शहर की सफाई व्यवस्था चौपट होने से जगह जगह कूड़े के ढेर लग गए। दुर्गंध से शहरवासी परेशान है। इस समस्या को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपायुक्त के पास पहुंच गए। उन्हें बताया कि बाजार में सफाई न होने से दुर्गंध फैल रही है। ग्राहक आने से कतराने लगे हैं। बीमारियों का अंदेशा बढ़ गया है। उन्होंने समस्या के जल्द समाधान का अनुरोध किया और मांत्र-पत्र दिया।
विज्ञापन

शहर के नगर परिषद कार्यालय में सोमवार की सुबह सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर काफी कूड़ा करकट लाकर डाल दिया। उन्होंने नप अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वे आठ दिन से धरना दे रहे हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उनकी मांगों पर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा। उधर आठ दिन से सफाई न होने से शहर में कूड़ा उठान बंद है और जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। बाजारों में दुकानों के आगे कूड़ा पड़ा है। दुर्गंध से बुरा हाल हो गया है। चौक चौराहें पर गंदगी अटी है।
विज्ञापन

शहर के बाजार में कुछ दूरी पर चलते ही नालियों के पास कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं जिसे काफी दुर्गंध उठ रही है। दुकानदारों, व्यापारियों ने बताया की सफाई कर्मचारियों की बात प्रशासन को मान लेनी चाहिए । ताकि वह अपने काम पर लौट सके और सफाई व्यवस्था शहर की दुरुस्त हो सके। सफाई कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान शिवम ने बताया कि वह काम करने के लिए तैयार हैं बशर्ते सरकार व प्रशासन उनके 3 साल का एरियर, जूते, वर्दी व उन्हें पक्का करने की हां भरे। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ही उन्हें 3 महीने से तेल व साबुन नहीं दिया गया था जो की पिछले सप्ताह पहले दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब भी आंदोलन करते हैं तो सरकार उन पर ही दबाव डालती है लेकिन उनका बकाया एरियर देने में नाकाम रहती है। जिसके चलते सफाई कर्मचारी अबकी बार आर पार के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की प्रतिक्रियाएं
शहर के हरिपुर मोहल्ले वाली गली की हालत बेहद खस्ता हो गई है गली में चारों तरफ कूड़ा बिखरा पड़ा है जिससे दुर्गंध आ रही है सफाई व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।

-सुरेंद्र कुमार।
मेरी दुकान के आगे काफी दिनों से कचरा पड़ा है और उसे दुर्गंध उठ रही है ,कोई ग्राहक भी नहीं आ रहा है। सप्ताह भर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-विकास कुमार, दुकानदार
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता होती है प्रशासन को उनकी बात मान लेनी चाहिए ताकि वे अपने काम पर लौट सके।
-नवीन सिंह, दुकानदार।
सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से पटरी पर सफाई कर्मचारी ही ला सकते है। प्रशासन को उनकी मांगों को मानकर उन्हें काम पर लाना होगा।
-बिमला देवी।
बॉक्स:

डीसी साहब...आधा रह गया कारोबार, करा दो समाधान
झज्जर। सोमवार को शहर के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीसी को सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा।प्रधान राकेश अरोड़ा के नेतृत्व में उपायुक्त शक्ति सिंह को सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने बताया कि गंदगी की वजह से बाजार में ग्राहक आने से भी कतरा रहे हैं। इसका असर कारोबार पर हो रहा है। कई दिन से दुकानदारी आधी रह गई है। यदि इसे जल्द नहीं सुधारा गया तो परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मियों की बात सुनकर समाधान निकालने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed