{"_id":"586552e14f1c1b7675eed544","slug":"civil-hospital-will-facilitate-ultrasound-probe-bhadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में मिलेगी अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में मिलेगी अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
ultrasound
बहादुरगढ़। क्षेत्र के लोगों के लिए सरकार की ओर से नए साल की बड़ी सौगात दी जा रही है। नगर के नागरिक अस्पताल में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा भी नि:शुल्क मिलेगी। यह सेवा शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।
सुविधा पर 65 लाख रुपये हुए हैं खर्च
नगर के 20 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल व ट्रॉमा सेेंटर में आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के लिए लाखों रुपये की लागत से बड़ी व अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का जरूरतमंदों को 30 दिसंबर से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक नरेश कौशिक के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. जितेंद्र कादयान ने दी। डा. कादियान ने कहा कि यह बहादुरगढ़ निवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। क्षेत्र के लोगों के लिए यह बड़ी जरूरत थी और सरकार ने लोगों की यह मांग पूरी कर दी है। उन्होंने बताया कि लगभग 65 लाख रुपये की लागत से तैयार लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की इस अल्ट्रासाउंड मशीन से मरीजों की जांच नि:शुल्क की जाएगी। सबसे ज्यादा फायदा गर्भवती महिलाओं व दूसरी अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को होगा जिन्हें अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए परेशान होना पड़ता था। बाजार में प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जांच के लिए लोगों को ज्यादा रुपये देने पड़ते थे। शुक्रवार से इस अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का मरीजों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक के अलावा स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेेंगे।