फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Civil engineer killed in Omaxe City area flat

ओमैक्स सिटी क्षेत्र के फ्लैट में सिविल इंजीनियर की हत्या

Mon, 12 Oct 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Civil engineer killed in Omaxe City area flat
बहादुरगढ़। ओमैक्स सिटी क्षेत्र के एक फ्लैट में एक युवक की हत्या कर दी गई। मूल रूप से हिसार जिले के नारनौंद निवासी युवक शहर की एक कंपनी में सिविलि इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओमैक्स सिटी के साथ बने बीपीएल फ्लैटों में सोमवार को एक फैक्टरी के सिविल इंजीनियर का शव मिला। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। सेक्टर-6 थाना पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया दिया है। जानकारी के अनुसार हिसार जिले के नारनौंद निवासी विजय लोहान (25 वर्ष) एचएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र के प्लाट नंबर 88 में स्थित इंडियन फुटवियर एंड क्लोथिंग फैक्टरी में सिविल इंजीनियर के तौर पर कार्य करता था। वह हाउंसिग बोर्ड के बीपीएल श्रेणी के फ्लैट नंबर 255 में पहली मंजिल पर किराए पर रहता था। पिछले कई दिनों से वह ड्यूटी नहीं पहुंच रहा था तो फैक्टरी प्रबंधन के निर्देश पर सोमवार दोपहर बाद फैक्टरी के कुछ कर्मचारी विजय से मिलने उनके फ्लैट पहुंचे।
विज्ञापन

वे फ्लैट में गए तो वहां विजय का शव मिला। कुछ ही देर में मौके पर आसपास के काफी लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच आरंभ की। विजय के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। जिससे अंदाज लगाया गया है है कि उसकी हत्या की गई है। लेकिन यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस वारदात में कौन लोग शामिल रहे हैं और विजय की हत्या क्यों की गई। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। साथ में वारदात स्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इस घटना के बारे में पता लगते ही डीएसपी पवन कुमार, थाना सेक्टर-6 प्रबंधन प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस टीमें मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी के अनुसार मामले की जांच रंजिश, चोरी या दूसरे कारणों को ध्यान में रखकर भी की जा रही है। विजय के साथ काम करने वालों, परिजनों व दोस्तों से भी जांच में मदद के लिए बातचीत की जा सकती है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को शहर के नागरिक अस्पताल में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed