फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

राष्ट्र के विकास में युवा वर्ग की अहम भागीदारी : एडीसी

Thu, 09 Jan 2020 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
civic
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को आयोजित होने वाली रन फॉर यूथ, यूथ फॉर नेशन मैराथन युवा शक्ति में नई ऊर्जा का संचार करते हुए राष्ट्रहित की भावना पैदा करेगी। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने कही। वे बुधवार को अपने कार्यालय में मैराथन व संवाद कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवा वर्ग की अहम भागीदारी होती है, ऐसे में युवाओं को सही मार्ग की ओर ले जाने में इस प्रकार के आयोजन प्रेरणादायक रहते हैं। उन्होंने रन फॉर यूथ, यूथ फॉर नेशन मैराथन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पुलिस विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए अनुशासनात्मक तरीके से रविवार की सुबह 7 बजे से मैराथन को पूरा किया जाएगा। वहीं सुबह 10:30 बजे शहर के राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल रेवाड़ी से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से युवा शक्ति से सीधा संवाद कायम करेंगे। ऐसे में संबंधित विभागीय अधिकारी पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी भागीदारी निभाएं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि युवा वर्ग को जागरूक करने के लिए यूथ आइकॉन के रूप में विख्यात रेसलर एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता बजरंग पूनिया भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

मैराथन का रूट
अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि उपायुक्त जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन झज्जर से सुबह 7 बजे 3, 5 व 10 किलोमीटर की मैराथन शुरू होगी। पुलिस लाइन से मैराथन झज्जर रोड नेशनल हाईवे बाईपास से होते हुए बादली रोड, कैनाल मोड संपर्क मार्ग से होते हुए बहादुरगढ़ रोड कालेज के पास से वापस पुलिस लाइन पहुंचेगी। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों को किसी प्रकार से भी परेशानी न हो इसके लिए पूरा रूट चार्ट रास्ते में प्रदर्शित किया जाएगा और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय में होगा युवाओं से संवाद
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मैराथन उपरांत दूसरे चरण में कार्यक्रम की शृंखला के तहत मुख्यमंत्री युवा शक्ति से सीधा संवाद कायम करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर के राजकीय महाविद्यालय सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में युवा वर्ग को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन होगा और युवाओं से रूबरू होंगे। बैठक में पुलिस विभाग की ओर से डीएसपी राहुल देव ने मैराथन व संवाद कार्यक्रम को लेकर किए जा रहे प्रबंधों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed