फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

जल जीवन मिशन निर्धारित करेगा प्रदेश की छवि : मलिक

Wed, 08 Jan 2020 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
civic
परिमंडल अभियंता जगबीर सिंह मलिक ने जल जीवन मिशन की प्रगति व समीक्षा के लिए परिमंडल कार्यालय में सभी कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अभियंता, कनिष्ठ अभियंता व डब्ल्यूएसएसओ स्टाफ की संयुक्त बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने जल जीवन मिशन को प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि इसमें किया गया कार्य जहां प्रदेश की देशभर में छवि व भूमिका को निर्धारित करेगा। वहीं हर घर जल हर घर नल के लक्ष्य को आम जन तक पहुंचाएगा। बैठक में उन्होंने सभी 250 ग्राम जल एवं सीवरेज कमेटी के गठन को लेकर संतोष जताया वहीं पेयजल कनेक्शन वैध किए जाने तथा हाउस होल्ड सर्वे को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे झज्जर जिले का कार्य संतोषजनक है, जिसमें हाउस होल्ड सर्वे में 67 प्रतिशत की प्रगति के साथ झज्जर जिला अच्छी स्थिति में है। वहीं 9600 से ज्यादा पेयजल कनेक्शन ऑनलाइन कर अच्छी स्थिति हासिल की है। लेकिन और अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है।
विज्ञापन

छह ब्लॉक में हाउस होल्ड सर्वे कार्य पूरा
जिला सलाहकार श्याम अहलावत ने बताया कि वर्तमान समय में जिले के सभी 6 ब्लॉक में हाउस होल्ड सर्वे का कार्य विभिन्न गांव में प्रगति पर है। जिले के 78 गांव में सर्वे कार्य पूरा किया जा चुका है। जबकि 26 गांव में सर्वे कार्य 100 प्रतिशत किया जा चुका है लेकिन क्लॉज करना बाकी है। जबकि 73 गांव में सर्वे कार्य 60 से 90 प्रतिशत के बीच किया जा चुका है। पांच बीआरसी व 55 सक्षम युवा वर्तमान समय में कार्य कर रहे हैं वहीं और सक्षम युवाओं की जरूरत देखते हुए रोजगार कार्यालय से और डिमांड की जा रही है। ताकि लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed