{"_id":"5e14e1268ebc3e8817373477","slug":"civic-jhjhar-news-rtk536164086","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चरणों में होगी जनगणना-2021, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चरणों में होगी जनगणना-2021, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनगणना-2021 हेतु ग्रामीण एवं शहरी वर्गीकरण को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी गई है। जनगणना-2021 की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को उपायुक्त जितेंद्र कुमार के निर्देशानुसार नगराधीश रविंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगराधीश रविंद्र कुमार ने कहा कि जनगणना निदेशालय हरियाणा की ओर से कार्य शुरू किया जा रहा है और दो चरणों में पूरी प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य एक मई 2020 से 15 जून 2020 की अवधि में संपन्न कराया जाएगा। जबकि जनगणना के द्वितीय चरण में जनसंख्या की परिगणना का कार्य 9 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक और रीविजनल राउंड एक से पांच मार्च 2021 की अवधि में होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य के सुगमता पूर्वक संचालन हेतु सभी प्रशासनिक इकाईयों को 31 दिसंबर को स्थिर कर दिया गया है। इसके पश्चात जनगणना कार्य की समाप्ति तक प्रशासनिक इकाईयों की सीमाओं में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा।
मोबाइल एप से होगा डाटा संकलन
जनगणना निदेशालय के सांख्यिकी अधिकारी ओमप्रकाश व सलाहकार अशोक शर्मा ने बताया कि जनगणना पहली बार डिजिटल रूप में की जा रही है। जहां प्रगणकों द्वारा सभी आंकड़ों का संकलन विशेष तौर पर डिजाइन किए गए मोबाइल-एप के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनगणना की सभी गतिविधियों एवं प्रगति का अनुवीक्षण यथा समयानुसार जनगणना अनुवीक्षण एवं प्रबंधन प्रणाली पोर्टल जो कि विशेष तौर पर इसी कार्य के लिए डिजाइन किया गया है, के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल-एप के प्रयोग से एकत्रित किए जाने वाले आंकड़े तीव्र गति से संकलित होंगे और जनगणना आंकड़ों को समयबद्ध रूप से जारी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
स्टाफ को दी जा चुकी ट्रेनिंग
झज्जर जिले के लिए दो मास्टर ट्रेनर को जनगणना कार्य का प्रशिक्षण बेहतर ढंग से दिया जा चुका है और अब वे दो मास्टर ट्रेनर जिले के लिए फील्ड ट्रेनर और प्रगणकों/पर्यवेक्षकों को फरवरी-मार्च 2020 में जिले व चार्ज स्तर पर गहन प्रशिक्षण देंगे ताकि जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।