फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

जिले के 11 गांवों में लिंगानुपात बेहतर, 113 में नहीं हुआ झगड़ा

Thu, 22 Aug 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
civic
ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की सेवन स्टार विलेज योजना में झज्जर जिले के गांव मलिकपुर को छह स्टार मिले हैं। गांव ने छह स्टार के साथ जिले में टॉप स्थान प्राप्त किया है। योजना की खास बात यह है कि इससे ग्रामीण क्षेत्र की ग्राउंड रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में दिए गए सात कॉलम ने पूरे गांव की तस्वीर साफ कर दी है कि गांव में किस प्रकार की स्थिति वर्तमान में है। रिपोर्ट में सामने आया है कि जिले के 11 गांव ऐसे हैं, जहां पर प्रति हजार बेटियों की संख्या लड़कों की अपेक्षा अधिक है। इन पंचायतों ने दूसरी पंचायतों के लिए नजीर तो पेश की ही है, इसके साथ ही एक सबक भी दूसरों केे रिपोर्ट ने दिया है। इन पंचायतों में मलिकपुर, असदपुर, भदाना, खेड़ी तालुका, शेखूपुर जट्ट, दरियापुर, देवरखाना, लाडपुर, लगरपुर, शाहपुर व दहकौरा शामिल हैं।
विज्ञापन

113 गांवों में नहीं बिगड़ा भाईचारा
रिपोर्ट के अनुसार जिले की 180 पंचायतों में से 113 पंचायतों में इस वर्ष कोई आपसी झगड़ा नहीं हुआ। इन पंचायतों में आपसी झगड़ा का कोई केस थाने में दर्ज नहीं हुआ। इसलिए एक-एक स्टार इसके लिए दिया गया है। सामाजिक सद्भाव व शांति स्थापित करने में इन पंचायतों का अहम रोल रहा है। वहीं जिले की दस पंचायतों ने सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया है। सामाजिक क्षेत्र के योगदान में मुकंदपुर, चमनपुरा, मलिकपुर, कुलाना, सुहरा, बिरोहड़, शाहपुर, बीरबख्तबाद जाटान व सैनियान व खरमाण शामिल हैं।
विज्ञापन

केवल एक पंचायत में ड्रॉप आउट छात्र
पढ़ाई बीच में ही छूटने वाली पंचायत केवल एक मिली है, जो कि जिले के लिए बड़ी उपलब्धि की बात है। सौ प्रतिशत छात्रों का स्कूलों में इनरोलमेंट होना दर्शाता है कि यहां के लोग बच्चों की शिक्षा केे लेकर कितने जागरूकता हैं। वहीं अच्छा प्रशासन चलाने के मामले में केवल एक पंचायत ही स्टार हासिल कर पाई। बेहतर प्रशासन चलाने के मामले में 179 पंचायतें फिसड्डी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवन स्टार विलेज योजना ग्रामीण विकास के लिए बेहतर विचार साबित हो रही है। इस योजना के तहत गांव की सही रिपोर्ट सरकार तक व ग्रामीणों तक पहुंच रही है। ऐसे में रिपोर्ट के आधार पर उन गांवों के लिए योजनाएं बनाने में आसानी रहती है।
हरिसिंह श्योराण, डीडीपीओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed