फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic issuse

बीपीएल पात्र परिवारों के लिए विधानसभावार कार्ड वितरण समारोह कल

Tue, 20 Aug 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
civic issuse
उपायुक्त संजय जून ने कहा कि जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्र बहादुरगढ़, बादली, झज्जर (अजा) व बेरी में 21 जून को बीपीएल कार्ड वितरण समारोह का आयोजन होगा। विधानसभावार होने वाले कार्यक्रमों में बीपीएल परिवारों को कार्ड वितरण के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने यह जानकारी सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक के दौरान दी। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त प्रधान सचिव वी उमाशंकर, वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने भी सोमवार की सुबह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बीपीएल कार्ड वितरण समारोह, परिवार पहचान पत्र तथा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। डीसी संजय जून ने वीडियो कांफ्रेंस से मिले निर्देशों की अनुपालना करते हुए अधिकारियों को आगामी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीपीएल कार्ड वितरण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, श्रमयोगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल में किए गए बीपीएल सर्वेक्षण के पात्र परिवारों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र के फार्म भी भरे जाएंगे। परिवार पहचान पत्र के लिए सभी पात्र बीपीएल परिवारों को सभी सदस्यों का आधार व मोबाइल नंबर भी लाना होगा। उपायुक्त ने बताया कि बीपीएल कार्डधारक मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के भी पात्र होंगे। विधानसभावार होने वाले कार्यक्रम के लिए संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में नोडल अधिकारी होंगे। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed