फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

स्वच्छता रैंकिंग टीम शहर के चार हजार लोगों से लेगी फीडबैक

Wed, 08 Jan 2020 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
civic
जल्द ही शहर में स्वच्छता रैंकिंग टीम दस्तक देने वाली है, लेकिन शहर में सफाई व्यवस्था राम भरोसे है। अब शहरवासी भी यह पूछने लगे हैं कि जब शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं तो स्वच्छता रैंकिंग में शहर पहले नंबर पर कैसे आएगा। यदि शहर को साफ बनाना है तो नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ शहरवासियों को भी इसमें सहयोग करना होगा। फिलहाल नगर परिषद के अधिकारी और सफाई कर्मचारी सफाई पर कोई खास ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में होने वाले स्वच्छता सर्वे में अबकी बार स्वच्छता टीम लोगों के साथ मोबाइल से फीडबैक लेगी। इस बार फीडबैक के अधिकतम 1500 अंक है। नगर परिषद के अधिकारियों की मानें तो स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम शहर में 10 जनवरी तक कभी दस्तक दे सकती है। बहादुरगढ़ से चार हजार लोगों से फीडबैक लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों को तैयार रहना होगा। सर्वेक्षण के लिए नगर परिषद ने कागजात भी अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगे हैं गंदगी के ढेर
शहर में स्वच्छता सर्वे टीम 10 जनवरी से पहले कभी भी दस्तक दे सकती है, लेकिन नप अधिकारी और कर्मचारी सफाई के प्रति बिल्कुल भी सजग नहीं है। ऐसे में बहादुरगढ़ स्वच्छता रैंकिंग में कैसे नंबर वन आएगा। जगह-जगह गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। शहर में कबाड़ी मार्केट, सिविल अस्पताल के नजदीक, लाइनपार की सुभाष नगर कालोनी, अंबेडकर पार्क के साथ वाली जमीन पर, बस स्टैंड के अंदर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते यहां गंदगी पड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed