{"_id":"5d7e9d308ebc3e93df422f0d","slug":"civic-bahadurgarh-news-rtk5181842152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े का थैला सिंगल यूज पॉलिथीन के इस्तेमाल से बचने के देगा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े का थैला सिंगल यूज पॉलिथीन के इस्तेमाल से बचने के देगा संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान पर आगे बढ़ते हुए प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बादली विधानसभा क्षेत्र में एक अनूठी पहल की है। भाजपा के राज्य स्तरीय महासंपर्क अभियान के तहत बादली हलके के गांवों में रविवार घर-घर कपड़े के थैले में हरियाणा सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों व अन्य प्रचार सामग्री पहुंचाए गए। इसके बाद 17 सितंबर को भी यह अभियान हलके में चलाया जाएगा। समर्था संस्था द्वारा प्रशिक्षित बहनों ने कपड़े के एक लाख थैले एक ही दिन में तैयार किए थे। इन थैलों पर प्लास्टिक को ना, मोदी जी को हां’ का स्लोगन लिखा गया है। इसके अलावा 17 सितंबर को बादली विधानसभा क्षेत्र के सभी घरों में कपड़े के थैले पहुंच जाएंगे और यह पहला विधानसभा क्षेत्र होगा, जिसमें घर-घर कपड़े का थैला सिंगल यूज पॉलिथीन के इस्तेमाल से बचने के संदेश के साथ पहुंचेगा। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने स्वयं रविवार को गांव दरियापुर में घर-घर जाकर कपड़े का थैले में प्रचार सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि पहले खुले में शौच का ना फिर स्वच्छता और इसी स्वतंत्रता दिवस को अपने संदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति देश भर में जागरूकता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लास्टिक को ना, जिसमें सबसे पहले सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल की प्रवृति को बंद करने की बात कही थी। इसी पहल पर आगे बढ़ते हुए बादली हलके में लोगों को प्लास्टिक छोड़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में कपड़े का थैला वितरित कर जागरूक करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत हलके के सभी घरों में गांव-गांव पार्टी से जुड़े मौजिज कार्यकर्ता यह थैला पहुंचा रहे हैं।
कल भी घर-घर पहुंचाए जाएंगे थैले
धनखड़ ने कहा कि बादली विधानसभा क्षेत्र में दो दिन चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान के तहत दूसरा दिन 17 सितंबर को होगा। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भी है। पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को हरियाणा सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका, पॉलिथीन को ना करने के लिए एक संकल्प पत्र व मोदी का एक कैलेंडर भी घर-घर पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि कैलेंडर पर मोदी है तो मुमकिन और धनखड़ है तो हाजिर का स्लोगन भी लिखा गया है। इस अवसर पर अमित सरपंच बादली और संदीप सरपंच दरियापुर मौजूद रहे।