फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   City's sewer line will be repaired with Rs 23.70 lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: 23.70 लाख से दुरुस्त होंगी शहर की सीवर लाइन

Wed, 20 Mar 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
City's sewer line will be repaired with Rs 23.70 lakh

विज्ञापन
झज्जर। शहर के कई इलाकों में सीवर लाइन व्यवस्था चरमराई हुई है। इसे ठीक करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की सीवर विंग नए मेनहॉल बनाएगी ताकि सीवर के गंदे पानी की निकासी आसानी से हो सके। शहर में कई जगहों पर सीवर लाइन जाम हैं। इस कारण गंदा पानी की निकासी नहीं हो पाती और यह मुख्य मार्गों व गलियों में जमा हो जाता है। इसके चलते मेनहाॅल बनाए जाएंगे ताकि उनकी आसानी से सफाई हो सके। इस पर 23 लाख 70 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सीवर लाइन की सफाई के लिए टेंडर लगाए गए हैं। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद इनका निर्माण का काम शुरू भी कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब पानी की सप्लाई आती है तो 10 से 15 मिनट तक गंदा काला पानी सप्लाई होता है। इस कारण लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। लोग कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। अब मेनहॉल बनने के बाद कुछ उम्मीद है कि सफाई होने के बाद गंदे पानी की सप्लाई नहीं होगी।
विज्ञापन



इन जगहों पर बनाए जाएंगे मेनहॉल
जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीकानेर चौक से यादव धर्मशाला, माता गेट से सीता राम गेट, गाजी कमाल मंदिर से कम्युनिटी सेंटर और कच्चा सिलानी रोड से एसटीपी और यादव धर्मशाला से गुरुद्वारा चौक पर लगभग 30 से अधिक मेनहॉल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा
विभाग द्वारा सीवर लाइन को पुरानी सीवर लाइन से भी जोड़ने का काम किया जाएगा। यह खुड्डी मोड़ से माता गेट, सीता राम गेट से गैस गोदाम, गुरुद्वारा चौक से सिलानी गेट और कच्चा बाबरा रोड से शूरसैन चौक तक किया जाएगा।

वर्जन
कई मेनहॉल चौक हो गए हैं। इसलिए उनकी जगह नए मेनहॉल बनाए जाएंगे। इसके अलावा नई लाइन भी जोड़ी जाएंगी।
- नवीन, एसडीओ, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed